वायरल न्यूज़

आखिर स्पेस में क्या कर रहा था Pikachu, 67 दिन तक अंतरिक्ष में रहा, पृथ्वी के लगाए 1,040 चक्कर

पिकाचू (Pikachu) ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 67 दिन बिताए और पृथ्वी के करीब 1,040 चक्कर लगाए। सोशल मीडिया पर लोगों के बीच अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर यह पिकाचू स्पेस में कैसे पहुंच गया।

Image

अंतरिक्ष में पिकाचू (Instagram/@Timesnow_Trending)

बचपन में आपने पिकाचू (Pikachu) को टीवी या वीडियो गेम में खूब देखा होगा। पीले रंग का यह प्यारा पोकेमॉन (Pokemon) अपनी खास पहचान रखता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिकाचू (Pikachu) सिर्फ गेम और कार्टून की दुनिया तक सीमित नहीं रहा? यह प्यारा किरदार अंतरिक्ष तक भी पहुंच चुका है। जी हां, अंतरिक्ष यात्री पिकाचू (Astronaut Pikachu) ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन यानी (ISS) पर पूरे 67 दिन बिताए और पृथ्वी के करीब 1,040 चक्कर लगाए। यह सुनकर आपको हैरानी हो सकती है कि आखिर पिकाचू (Pikachu) अंतरिक्ष में क्या कर रहा था? क्या वह किसी मिशन पर गया था या फिर अंतरिक्ष यात्रियों के साथ घूमने पहुंचा था? दरअसल, इसके पीछे बच्चों को विज्ञान और अंतरिक्ष की दुनिया से जोड़ने का एक खास मकसद था।

67 दिन तक अंतरिक्ष में क्या करता रहा Pikachu?

जानकारी के मुताबिक, अंतरिक्ष यात्री पिकाचू (Astronaut Pikachu) ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 67 दिन बिताए। इस दौरान स्टेशन ने पृथ्वी के करीब 1,040 चक्कर पूरे किए। अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण का असर बहुत कम महसूस होने के कारण चीजें तैरती हुई नजर आती हैं। ऐसे में पिकाचू (Pikachu) का अंतरिक्ष में तैरना भी लोगों के लिए काफी दिलचस्प अनुभव रहा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

अंतरिक्ष यात्री अपने साथ स्पेस में क्यों ले जाते हैं पिकाचू

अंतरिक्ष यात्रियों के साथ खिलौने ले जाने की परंपरा नई नहीं है। कई बार अंतरिक्ष यात्री छोटे खिलौनों को अपने साथ ले जाते हैं। ये खिलौने माइक्रोग्रैविटी यानी बहुत कम महसूस होने वाले गुरुत्वाकर्षण का असर दिखाने में मदद करते हैं। जब खिलौना हवा में तैरने लगता है, तो इससे आसानी से समझ आता है कि अंतरिक्ष में चीजें किस तरह व्यवहार करती हैं।

बच्चों को विज्ञान से जोड़ना था मकसद

अंतरिक्ष यात्री पिकाचू (Astronaut Pikachu) को अंतरिक्ष में भेजने का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन करना नहीं था। इसके पीछे बच्चों में विज्ञान, अंतरिक्ष और खोज करने की रुचि बढ़ाने की सोच भी थी। पिकाचू (Pikachu) जैसे लोकप्रिय किरदार के जरिए बच्चों को यह समझाने की कोशिश की गई कि अंतरिक्ष सिर्फ रॉकेट और अंतरिक्ष यात्रियों की दुनिया नहीं है। यहां ऐसी कई दिलचस्प चीजें होती हैं, जिन्हें देखकर विज्ञान के बारे में बहुत कुछ सीखा जा सकता है। जब बच्चे अपने पसंदीदा किरदार को अंतरिक्ष में देखते हैं, तो उनके मन में भी सवाल उठते हैं। मसलन, अंतरिक्ष में चीजें क्यों तैरती हैं? अंतरिक्ष यात्री वहां कैसे रहते हैं? और पृथ्वी अंतरिक्ष से कैसी दिखाई देती है?

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article