एजुकेशन

UPSC CSE 2023 Marks: यूपीएससी सिविल सर्विस की मार्कशीट जारी, जानें टॉपर्स आदित्य को मिले कितने मार्क्स

UPSC CSE 2024 Marks Released: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से जारी रिजल्ट के अनुसार, UPSC CSE 2023 में कुल 1016 कैंडिडेट्स को सफलता हासिल हुई थी। इसमें लखनऊ के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया था। सभी सेलेक्टेड कैंडिडेट्स के मार्क्स जारी हो गए हैं।

Image

UPSC CSE 2023 Marksheet

Photo : Times Now Digital

UPSC CSE 2024 Marks Released: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट 16 अप्रैल 2024 का जारी किया गया था। इस परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की मार्कशीट अब जारी हो गई है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से जारी रिजल्ट के अनुसार, UPSC CSE 2023 में कुल 1016 कैंडिडेट्स को सफलता हासिल हुई थी। इसमें लखनऊ के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया था।

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का रिजल्ट जारी होने का बाद अब मार्क्स जारी हुआ है। यूपीएससी 2023 में टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव को कुल 1099 अंक प्राप्त हुए हैं। उन्हें लिखित परीक्षा में 899 अंक और इंटरव्यू में कुल 200 अंक मिले हैं। नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

UPSC CSE 2023 Marks ऐसे चेक करें

  1. यूपीएससी 2023 की मार्कशीट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट की होम पेज पर latest notices के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद UPSC CSE 2023 Final Result with Marks के लिंक पर जाना होगा।
  4. अगले पेज पर मांगी मार्कशीट पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगी।
  5. कैंडिडेट्स मार्कशीट प्रिंट लेकर रख सकते हैं।
UPSC CSE 2023 Final Marks यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

देखें UPSC Toppers की मार्कशीट

UPSC CSE 2023 Marksheet

UPSC CSE 2023 Marksheet

UPSC Topper Aditya Srivastava की मार्कशीट

यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 के टॉपर आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले हैं। उन्हें यूपीएससी में कुल 1099 अंक प्राप्त हुआ है। उनका रिजल्ट 54.27 फीसदी रहा है। बता दें कि यूपीएससी में फाइनल मार्किंग 2025 अंकों में होती है। वहीं, सेकेंड टॉपर रहने वाले अनिमेष प्रधान को कुल 1079 अंक प्राप्त हुआ है। उन्हें लिखित परीक्षा में 892 और इंटरव्यू में 175 अंक मिला है। तीसरी टॉपर अनन्या रेड्डी को कुल 1065 अंक प्राप्त हुए हैं, जिसमें लिखित परीक्षा में 875 और इंटरव्यू राउंड में 190 अंक मिले हैं। यूपीएससी की तरफ से जल्द ही सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की कैडर अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article