एजुकेशन

UPSC CMS Exam 2024: जारी हुआ यूपीएससी सीएमएस एग्जाम का नोटिफिकेशन, आज से करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

UPSC CMS Exam 2024: यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) एग्जाम के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

UPSC CMS Exam 2024

UPSC CMS Exam 2024: यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) एग्जाम का नोटिफिकेशन (UPSC CMS Exam Notification 2024) जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आज यानी 10 अप्रैल से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।

UPSC CMS Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

यूपीएससी सीएमएस एग्जाम के माध्यम से कुल 827 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आयोग द्वारा इस परीक्षा की तारीख तय समय पर जारी कर दी जाएगी। यह लिखित परीक्षा 500 अंकों की होगी और इसमें दो पेपर होंगे। दोनों ही पेपर में 250 अंकों के 120 सवाल होंगे और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। हर गलत जवाब पर 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

UPSC CMS Exam 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई

यूपीएससी सीएमएस एग्जाम में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी MBBS फाइनल की लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 32 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा मे छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for UPSC CMS Exam 2024

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • फिर यूपीएससी सीएमएस एग्जाम 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

UPSC CMS Application 2024: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी यूपीएससी सीएमएस एग्जाम के लिए 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article