एजुकेशन

UPSC Mains Admit Card 2026 Released: जारी हुआ यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

UPSC Civil Services Mains Admit Card 2026 Released: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा मेन्स का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in फर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPSC Mains Admit Card 2026 Released: यहां डाउनलोड करें यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा मेन्स का एडमिट कार्ड

UPSC Civil Services Mains Admit Card 2026 Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा मेन्स का एडमिट कार्ड जारी कर (UPSC Civil Services Mains Admit Card 2026) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज (UPSC Civil Services Mains Admit Card) करना होगा। इसके बाद एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

UPSC Civil Services Mains Exam Date 2026: यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेन्स परीक्षा कब होगी

बता दें यूपीएससी मेन्स की परीक्षा 21 अगस्त 2026 से आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 21 अगस्त, 22, 23, 29 और 30 अगस्त 2026 को निर्धारित होगी। एग्जाम दो पालियों में होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक होगी, जबकि दूसरे शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 5: 30 तक निर्धारित है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSC Civil Services Mains Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर E-Admit Cards for various Examinations of UPSC पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Registration Number दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UPSC Civil Services Mains Admit Card 2026 Download: Direct Link

UPSC Civil Services Mains Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. डेट ऑफ बर्थ
  4. रजिस्ट्रेशन नंबर
  5. परीक्षा का नाम
  6. परीक्षा का समय
  7. परीक्षा केंद्र का नाम
  8. परीक्षा केंद्र का पता
  9. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

UPSC Mains Admit Card: IAS और IFS के इतने पदों पर भर्ती

यूपीएससी के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्वसेज (IAS) के कुल 933 और इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज (IFS) के कुल 80 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यूपीएससी आईएएस/आईएफएस प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की गई थी। इसके लिए 15 मई को एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया था। वहीं प्रीलिम्स का रिजल्ट 15 जून को घोषित किया गया था, यह 17 जून को उपलब्ध हो गया था।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article