UPSC Civil Services Prelims Result 2023: Union Public Service Commission (UPSC) Civil Services IAS and Forest Services IFS Pre Exam 2023 की घोषणा कर दी गई है। इन रिजल्ट की घोषणा संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर की गई है, आयोग द्वारा कुल 14,624 उम्मीदवारों को पास किए जाने की खबर है। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरा था, वे यूपीएससी की साइट के साथ साथ यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट व आधिकारिक पीडीएफ देख सकेंगे।
स्टेप वाइज ऐसे देखें रिजल्ट
सबसे पहले आप यूपीएससी की साइट upsc.gov.in पर जाएं।
अब इस लिंक पर क्लिक करें — लिखित परिणाम - सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023
Written Result - Civil Services (Preliminary) Examination, 2023
Written Result (with name)- Civil Services (Preliminary) Examination, 2023
बता दें, इन रिजल्ट को देखने के लिए किसी क्रेडिंशियल की जरूरत नहीं है।
यह पीडीएफ रूप में रिजल्ट हैं, जिनमें रोल नंबर देख कर कोई भी अपना स्कोर देख सकता है।
कितने पदों पर होंगी नियुक्तियां
UPSC Civil Services / Forest Service Recruitment 2023 Vacancy के जरिये 1255 पदों को भरा जाएगा। इनमें से Indian Administrative Service IAS (Civil Services) के 1105 पद भरे जाएंगे। जबकि Indian Forest Service (IFS) के 50 पद भरे जाएंगे।
