एजुकेशन

बड़ी खबर! UPSC सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू की तारीखें घोषित, 7 दिसंबर से शुरू होगा पर्सनैलिटी टेस्ट

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने पर्सनैलिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपनी इंटरव्यू डेट चेक कर सकते हैं।

Image

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

UPSC CSE 2026 Interview schedule at upsc.gov.in: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026 के इंटरव्यू का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने पर्सनैलिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपनी इंटरव्यू डेट चेक कर सकते हैं। आयोग के अनुसार, इंटरव्यू की प्रक्रिया 7 दिसंबर 2026 से शुरू होगी और 12 फरवरी 2027 तक चलेगी। इस चरण के लिए कुल 2526 उम्मीदवारों का शेड्यूल तैयार किया गया है। उम्मीदवारों को अपने ई-समन लेटर के अनुसार तय तारीख और समय पर इंटरव्यू के लिए पहुंचना होगा।

UPSC की ओर से पर्सनैलिटी टेस्ट दो शिफ्टों में आयोजित किए जाएंगे। सुबह के सत्र के लिए उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे और दोपहर के सत्र के लिए दोपहर 1 बजे रिपोर्ट करना होगा।

जानकारीविवरण
परीक्षाUPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026
इंटरव्यू शुरू7 दिसंबर 2026
अंतिम तारीख12 फरवरी 2027
कुल उम्मीदवार2526
सुबह की शिफ्टसुबह 9 बजे
दोपहर की शिफ्टदोपहर 1 बजे
इंटरव्यू का स्थानधौलपुर हाउस, नई दिल्ली

कब तक पूरी करनी होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

आयोग ने उम्मीदवारों को 11 नवंबर से 25 नवंबर 2026 के बीच अपनी जरूरी जानकारियां ऑनलाइन भरने और अपडेट करने का मौका दिया है। जो उम्मीदवार तय समय में यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, उन्हें ई-समन लेटर जारी नहीं किया जाएगा और वे इंटरव्यू में शामिल नहीं हो सकेंगे।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यात्रा खर्च की प्रतिपूर्ति Reimbursement भी मिलेगी। यह सुविधा केवल मेल या एक्सप्रेस ट्रेन के सेकंड क्लास/स्लीपर क्लास के किराये तक सीमित रहेगी।

कहां होगा UPSC का इंटरव्यू?

पर्सनैलिटी टेस्ट संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 में आयोजित किए जाएंगे।

ऐसे चेक करें इंटरव्यू का शेड्यूल

1. UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर Civil Services Exam 2026 Interview Schedule लिंक खोलें।

3. स्क्रीन पर शेड्यूल की PDF दिखाई देगी।

4. इसमें अपना रोल नंबर और इंटरव्यू की तारीख चेक करें।

5. PDF डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

बता दें कि UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त 2026 को आयोजित हुई थी। इसका रिजल्ट 5 नवंबर 2026 को घोषित किया गया था।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article