एजुकेशन

Smart Study Tips: घंटों पढ़ने की जरूरत नहीं! इन तरीकों से करें स्मार्ट स्टडी

पढ़ाई में अच्छे नंबर लाने के लिए जरूरी नहीं कि आप घंटों किताबों के सामने बैठे रहें। कई बार ज्यादा समय पढ़ने के बाद भी चीजें याद नहीं रहतीं। इसकी वजह पढ़ने का तरीका हो सकता है। अगर आप सही तकनीक अपनाते हैं, तो कम समय में भी बेहतर तरीके से पढ़ सकते हैं।

Image

स्मार्ट स्टडी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

How to Study Smarter during the Board Exams: पढ़ाई में अच्छे नंबर लाने के लिए जरूरी नहीं कि आप घंटों किताबों के सामने बैठे रहें। कई बार ज्यादा समय पढ़ने के बाद भी चीजें याद नहीं रहतीं। इसकी वजह पढ़ने का तरीका हो सकता है। अगर आप सही तकनीक अपनाते हैं, तो कम समय में भी बेहतर तरीके से पढ़ सकते हैं। आइए जानते हैं पढ़ाई को आसान और असरदार बनाने के कुछ तरीके।

1. बार-बार पढ़ने के बजाय खुद का टेस्ट लें

किसी चैप्टर को पढ़ने के बाद किताब बंद कर दें और याद करने की कोशिश करें कि आपने क्या पढ़ा था। जो बातें याद हैं, उन्हें कॉपी में लिखें। इसके बाद किताब खोलकर देखें कि क्या छूट गया।

2006 में एक रिसर्च में पाया गया कि दोबारा पढ़ने से तुरंत होने वाले टेस्ट में फायदा मिल सकता है, लेकिन एक हफ्ते बाद खुद से याद करने की प्रैक्टिस करने वाले बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या है Productive Hour Rule, टॉपर बनने में करता है मदद

2. एक ही दिन में सब कुछ न पढ़ें

परीक्षा से एक रात पहले पूरा सिलेबस खत्म करने की कोशिश करने के बजाय पढ़ाई को अलग-अलग दिनों में बांटें। किसी टॉपिक को आज पढ़ें, फिर एक दिन बाद दोहराएं। इसके बाद एक हफ्ते और फिर एक महीने बाद उस पर नजर डालें। इससे जानकारी लंबे समय तक याद रहने में मदद मिलती है।

3. एक ही विषय पर लगातार न अटकें

पढ़ाई के दौरान अलग-अलग टॉपिक को मिलाकर पढ़ना भी फायदेमंद हो सकता है। जैसे गणित में एक ही तरह के 20 सवाल हल करने के बजाय अलग-अलग प्रकार के सवालों की प्रैक्टिस करें।

एक अध्ययन में 54 सातवीं कक्षा के गणित समूहों पर यह तरीका आजमाया गया। एक महीने बाद हुए टेस्ट में अलग-अलग तरह के सवालों की प्रैक्टिस करने वाले छात्रों ने 61% अंक हासिल किए, जबकि एक ही तरह के सवालों की प्रैक्टिस करने वाले छात्रों के अंक 38% रहे।

4. छोटे लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें

पूरे दिन में कितना पढ़ना है, यह तय करने के बजाय हर सेशन का छोटा लक्ष्य बनाएं। जैसे आज एक चैप्टर पढ़ना है या 20 सवाल हल करने हैं। इससे पढ़ाई बोझ नहीं लगेगी।

5. पढ़ाई के बाद अपनी तैयारी जांचें

हर दिन के आखिर में खुद से सवाल पूछें कि आज क्या सीखा। जिन टॉपिक में परेशानी हो, उन्हें दोबारा समझें। याद रखें, स्मार्ट स्टडी का मतलब ज्यादा पढ़ना नहीं, बल्कि सही तरीके से पढ़ना है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article