एजुकेशन

UPSC CSE Result 2024: आने वाला है यूपीएससी सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट, जानें देश को मिलेंगे कितने IAS

UPSC IAS IPS Result 2024 Date: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस 2023 का फाइनल रिजल्ट जल्द जारी होगा। यूपीएससी मेन्स परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर की जाएगी।

Image

आने वाला है UPSC 2023 का रिजल्ट

Photo : iStock

UPSC IAS IPS Result 2024 Date: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस 2023 का फाइनल रिजल्ट जल्द जारी होगा। बता दें कि मेन्स परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स के लिए इंटरव्यू राउंड की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 21 फरवरी 2023 तक था। इस वैकेंसी के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 28 मई 2024 को आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट 12 जून 2023 को जारी किया गया। इसके बाद मेन्स परीक्षा 15 सितंबर से 24 सितंबर 2023 तक चली थी। मेन्स का रिजल्ट 8 दिसंबर 2023 को जारी हुआ था।

UPSC 2023 के लिए इंटरव्यू खत्म

यूपीएससी 2023 के लिए मेन्स रिजल्ट जारी होने के बाद इंटरव्यू शेड्यूल जारी किया गया था। इंटरव्यू शेड्यूल के अनुसार, इंटरव्यू का आयोजन 15 मार्च 2024 तक हुआ। रोल नंबर वाइज इंटरव्यू होने के बाद कैंडिडेट्स का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। जल्द ही रिजल्ट जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

UPSC CSE 2024 Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक कपने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर Check Result के लिंक पर जाना होगा।
  • इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • रिजल्ट में अपना नाम या रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

देश को मिलेंगे कितने IAS?

यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 परीक्षा के माध्यम से कुल 1255 खाली पदों पर भर्तियां होनी है। इसमें सिविल सर्विस के लिए 1105 पदों और फॉरेस्ट सर्विस के लिए 150 पद निर्धारित है। सिविल सर्विस में 1105 खाली पदों पर रैंक और कैटेगरी के अनुसार, IAS का चयन होगा। UPSC DAF Form में सर्विस सेलेक्ट करने वालों को प्राथमिकता दी जाती है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article