एजुकेशन

UPSC CDS 1 Result 2025 Declared: घोषित हुआ यूपीएससी सीडीएस 1 का रिजल्ट, 535 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

UPSC CDS 1 Result 2025 Declared: यूपीएससी सीडीएस 1 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS 1) परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके तहत 535 अभ्यर्थियों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है।

Image

UPSC CDS 1 Result 2025 Declared: यहां चेक करें यूपीएससी सीडीएस 1 ओटीए का रिजल्ट

UPSC CDS 1 Result 2025, UPSC CDS 1 2025 OTA Result Declared: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS 1) परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। यहां आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार लिखित परीक्षा में अपने प्रदर्शन के आधार पर कुल 535 उम्मीदवार सफल हुए हैं। इन अभ्यर्थियोंको सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा आयोजित इंटरव्यू के लिए चुना गया है, जिसमें 473 पुरुष उम्मीदवार और 62 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

यहां चयनित होने वाले अभ्यर्थी 2026 में शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों के लिए इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून, इंडियन नवल एकेडमी एझिमाला, एयर फोर्स एकेडमी हैदराबाद और ओटीए चेन्नई में प्रवेश के लिए पात्र माने जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

UPSC CDS 1 Result 2025 Declared

UPSC CDS 1 Result 2025 Declared

UPSC CDS 1 2025 OTA Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSC CDS 1 Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्ल कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  • यदि आपका नाम इस लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
UPSC CDS 1 Result 2025 PDF Download: Direct Link

UPSC CDS 1 Result 2025: कब जारी होंगे मार्क्स

आयोग ने स्पष्ट किया है कि फाइनल रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर मार्क्स उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यह अंक 30 दिनों तक साइट पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा गैर अनुशंसित उम्मीदवारों के अंक और अन्य विवरण भी वेबसाइट पर तय योजना के तत जारी किए जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article