एजुकेशन

UPSC Akanksha Singh News: गाजीपुर की आकांक्षा सिंह को 301वीं रैंक, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती की खुली पोल, UPSC ने बताई सच्चाई

UPSC Akanksha Singh News: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 में 301वीं रैंक को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि इस रैंक पर केवल एक ही अभ्यर्थी चयनित (UPSC Akanksha Singh News) हुई है। ऐसे में 301 पाने वाली अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के गाजिपुर जिले की आकांक्षा सिंह (रोल नंबर- 0856794) हैं। उनके पिता का नाम श्री रंजीत सिंह और माता का नाम श्रीमती नीलम सिंह है।

Image

UPSC Akanksha Singh News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह को मिली 301वीं रैंक

UPSC Akanksha Singh News: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट 6 मार्च को घोषित किया था। जिसके बाद 301वीं रैंक को लेकर बवाल मचा (UPSC Akanksha Singh News) हुआ था। वहीं आयोग ने इस मामले पर आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि अभिलेखों के अनुसार सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 301वीं रैंक केवल एक ही अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के अभयपुर गांव की आकांक्षा सिंह (रोल नंबर- 0856794) को मिले हैं। उनके पिता का नाम श्री रंजीत सिंह और माता का नाम श्रीमती नीलम सिंह है। यहां आप यूपीएससी का स्टेटमेंट देख सकते हैं।

यूपीएससी ने जारी किया स्टेटमेंट

यूपीएससी ने अने स्पष्टीकरण में कहा कि विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में यह बताया गया है कि एक ही नाम की दो उम्मीदवार आकांक्षा सिंह सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 301वीं रैंक प्राप्त करने का दावा कर रही हैं। इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि आयोग के अभिलेखों के अनुसार सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 301वीं रैंक प्राप्त करने वाली सफल उम्मीदवार सुश्री आकांक्षा सिंह, रोल नंबर 0856794 हैं। जिनके पिता का नाम श्री रंजीत सिंह और माता का नाम श्रीमती नीलम सिंह है। पता गांव अभैपुर, जनपद गाजीपुर, उत्तर प्रदेश है।

UPSC Akanksha Singh News

UPSC Akanksha Singh News

UPSC Akanksha Singh News: गाजीपुर की आकांक्षा ने वीडियो शेयर कर दी थी जानकारी

गाजीपुर जिले की आकांक्षा सिंह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए वीडियो शेयर कर कहा था कि मैं पेशे से स्त्री रोग विशेषज्ञ हूं और वर्तमान में पटना एम्स में प्रैक्टिस कर रही हूं। मुझे यूपीएससी 2025 में 301वीं रैंक मिली है। मुझे पता चला है कि एक अन्य लड़की 301वीं रैंक का दावा कर रही है। यह वीडियो सिर्फ स्पष्टीकरण के लिए है। अगर दोनों एडमिट कार्ड पर मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन किया जाए, तो मामला बिल्कुल साफ हो जाएगा।

UPSC Akanksha Singh Controversy: रोल नंबर से हो जाता है स्पष्ट

बता दें यूपीएससी व किसी भी सरकारी परीक्षा के एडमिट कार्ड पर एक क्यूआर दिया होता है, जिसे स्कैन करते ही अभ्यर्थी का नाम रोल नंबर शो हो जाता है। ऐसे में जब दोनों के एडमिट कार्ड को देखा गया था तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ था। यूपी के गाजीपुर जिले की आकांक्षा के एडमिट कार्ड पर 0856794 रोल नंबर लिखा है। इस एडमिट कार्ड के बारकोड को जब स्कैन किया गया था तो बिल्कुल समान रोल नंबर 0856794 शो हो रहा था। वहीं जब बिहार के आकांक्षा सिंह के बारकोड को स्कैन किया गया था तो रोल नंबर अलग पाया गया। ऐसे में यूपी के गाजीपुर की आकांक्षा का पक्ष पहले से भी मजबूत माना जा रहा था।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article