एजुकेशन

UPPSC इंजीनियरिंग सर्विस रिजल्ट जल्द! आयोग ने तेज की कानूनी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) संयुक्त राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) प्रारंभिक परीक्षा-2024 का परिणाम जारी करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।

Image

UPPSC इंजीनियरिंग सर्विस रिजल्ट पर बड़ा अपडेट

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) संयुक्त राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) प्रारंभिक परीक्षा-2024 का परिणाम जारी करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इस संबंध में कानूनी प्रक्रिया को भी जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आयोग ने कहा है कि वह अभ्यर्थियों की चिंताओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है और जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को लेकर 42 अभ्यर्थियों की ओर से दायर याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की एकल पीठ ने 25 सितंबर 2025 को फैसला सुनाया था। इस फैसले के खिलाफ आयोग ने विशेष अपील दायर की है।

आयोग के मुताबिक, इस अपील का जल्द निस्तारण उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मामले में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को नियुक्त किया है। यह मामला 13 अगस्त 2026 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की दैनिक कॉज लिस्ट में टॉप 10 मामलों में शामिल था, लेकिन उस दिन मामले की सुनवाई टल गई। आयोग ने कहा है कि जैसे ही हाईकोर्ट इस मामले का निस्तारण करेगा, परीक्षा परिणाम जारी करने की आगे की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाएगा। आयोग का प्रयास है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही अभ्यर्थियों को परिणाम के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े।

कब जारी होगा जूनियर क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट का रिजल्ट

सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-III का अंतिम चयन परिणाम" का परिणाम 10 सितंबर 2026 तक घोषित होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग की तरफ से इसे लेकर दी गई जानकारी मे स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा के परिणाम जारी करने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है जिसे 10 सितंबर के पहले पूरा कर लिया जाएगा। भ्यर्थी केवल आयोग की अधिकृत वेबसाइट एवं आधिकारिक माध्यमों से प्रसारित सूचनाओं को ही प्रामाणिक मानें तथा किसी अन्य स्रोत से प्राप्त जानकारी के आधार पर भ्रमित न हों।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article