एजुकेशन

UPPSC PCS Result 2023: यहां से डाउनलोड करें यूपी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट, जानें कब तक होगा जारी

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 26, 2023, 05:02 PM IST

UPPSC PCS Result 2023, UPPSC PCS Prelims Result 2023 at uppsc.up.nic.in: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा यानी पीसीएस रिजल्ट जल्द आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन 14 मई को किया गया था।

Image

UPPSC PCS Result 2023

Photo : iStock

UPPSC PCS Result 2023, UPPSC PCS Prelims Result 2023 at uppsc.up.nic.in: यूपी पीसीएस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा यानी पीसीएस (PCS) परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UP PCS Prelims Result 2023: मई में हुई परीक्षा

यूपी पीसीएस परीक्षा का आयोजन 14 मई को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई थी। वहीं, इसकी प्रोविजनल आंसर-की 22 मई को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 24 मई तक इस पर आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। इस पर विचार के बाद आयोग 31 मई तक फाइनल आंसर-की जारी करेगा।

UPPSC PCS Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पीसीएस परीक्षा का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। हालांकि, आयोग ने रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download UPPSC PCS Prelims Result 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूपी पीसीएस रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • आप अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC PCS Result 2023: इतने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

यूपी पीसीएस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में 173 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा के लिए इस साल 5.6 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि, परीक्षा में 3.4 लाख अभ्यर्थी ही शामिल हुए। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article