एजुकेशन

UPPSC PCS Notification 2024: जारी होने जा रहा यूपी पीसीएस नोटिफिकेशन, मार्च में इस दिन होगी प्रीलिम्स परीक्षा

UPPSC PCS Notification 2024, UPPSC PCS Prelims Exam 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा पीसीएस एग्जाम का नोटिफिकेशन uppsc.up.nic.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां यूपीपीएससी पीसीएस एग्जाम 2024 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

Image

UPPSC PCS Notification 2024

UPPSC PCS Notification 2024, UPPSC PCS Prelims Exam 2024: यूपीपीएससी पीसीएस नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 (UPPSC PCS Exam 2024) का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। योग्य अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

UPPSC PCS Notification 2024: कब आएगा नोटिफिकेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पीसीएस एग्जाम का नोटिफिकेशन दिसंबर के आखिरी या जनवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

UPPSC PCS Exam 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई

यूपी पीसीएस परीक्षा में शामिल होने के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स या मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

How to apply for UPPSC PCS Exam 2024

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • फिर यूपी पीसीएस एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।

UPPSC PCS Prelims Exam 2024: मार्च में इस दिन होगी परीक्षा

यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 17 मार्च को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किए जाने की संभावना है। इस परीक्षा में जनरल स्टडीज पेपर 1 से 200 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, जनरल स्टडीज पेपर 2 से 200 अंकों के 100 सवाल होंगे। इन सवालों को हल करने के लिए कुल 4 घंटे का समय मिलेगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की वेबसाइट विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article