एजुकेशन

UPPSC APO Main Exam 2022: यूपीपीएससी एपीओ मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब है आपका एग्जाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 07:30 PM IST

UPPSC APO Main Exam 2022 Notice, UPPSC APO Main Exam 2022 Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर यानी सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2022 की तारीख आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर घोषित कर दी है। यह परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी। आयोग तय समय पर एडमिट कार्ड भी जारी कर देगा।

Image

यूपीपीएससी एपीओ मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • यूपीपीएससी एपीओ मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित
  • uppsc.up.nic.in पर चेक करें नोटिस
  • दिसंबर में होगी परीक्षा

UPPSC APO Main Exam 2022 Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर यानी सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2022 की तारीख घोषित कर दी है।‌ जिन अभ्यर्थियों ने यूपीपीएससी एपीओ प्रीलिम्स एग्जाम 2022 में सफलता हासिल की है, वह‌ अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर मुख्य परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं।‌

UPPSC APO Exam 2022: दिसंबर में होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 4 दिसंबर और 5 दिसंबर 2022 को प्रयागराज और लखनऊ जनपदों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। पहले दिन सामान्य ज्ञान और सामान्य हिंदी विषयों की परीक्षा होगी। जबकि, दूसरे दिन क्रिमिनल लॉ एंड प्रोसीजर और लॉ ऑफ एविडेंस की परीक्षा रहेगी। इसके लिए आयोग तय समय पर एडमिट कार्ड भी जारी कर देगा।

UPPSC APO Exam Date 2022: इतने अभ्यर्थी होंगे शामिल

यूपी एपीओ प्रीलिम्स परीक्षा 21 अगस्त 2022 को एक पाली में आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा का परिणाम 23 सितंबर को जारी किया गया था। ‌यूपी एपीओ भर्ती के लिए 64100 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। हालांकि, परीक्षा में 3315 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।‌ जिसमें से केवल 1079 अभ्यर्थियों को ही सफल घोषित किया गया है। अब सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से परीक्षा का नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download UPPSC APO Main Exam Date 2022 Notice

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर 'NOTICE REGARDING ADVT.A-3/E-1/2022 ASSISTANT PROSECUTION OFFICER(MAINS) EXAMINATION-2022' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने परीक्षा नोटिस का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UPPSC APO Vacancy 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर के 69 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 21 अप्रैल से 21 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article