एजुकेशन

Rajasthan BSTC Admit Card 2022: जारी हुए राजस्थान BSTC Pre Deled एडमिट कार्ड, panjiyakpredeled.in से करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 11:32 AM IST

Rajasthan BSTC Pre Deled Admit Card 2022: राजस्थान कोर्डिनेट विभाग आज यानी 3 अक्टूबर को बीएसटीसी प्री डीएलएड का प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। प्रीडीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 08 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

यहां डाउनलोड करें राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड 2022

KEY HIGHLIGHTS
  • 8 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी राजस्थान बीएसटीसी की परीक्षा।
  • राजस्थान के 372 डीएलएड कॉलेजों में किया जाएगा दाखिला।
  • परीक्षा की समाप्ति के 15 दिन के भीतर जारी किया जाएगा रिजल्ट।

Rajasthan BSTC Pre Deled Admit Card 2022: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड की परीक्षा में अब मात्र चार से पांच दिन बाकी हैं। ऐसे में परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी लगातार अपने एडमिट कार्ड को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। उम्मीद है कि आज यानी 3 अक्टूबर 2022 को कुछ ही देर में राजस्थान प्री डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। हालांकि इस पर राजस्थान के शिक्षा विभाग ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एडमिट कार्ड एक बार जारी होने के बाद (Rajasthan BSTC DELED Admit Card 2022 Download Link)आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in, predeled.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक बीएसटीसी प्री डीएलएड की परीक्षा 8 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में दोपहर 2 बजेसे शाम 5 बजे तक निर्धारित है। इस परीक्षा के तहत राजस्थान के कुल 372 डीएलएड कॉलेजों में 25000 सीटों पर दाखिला किया जाएगा। ध्यान रहे यहां वही अभ्यर्थी दाखिला ले सकेंगे, जिन्होंने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा क्वालीफाई किया होगा। डीएलएड के बाद अभ्यर्थी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में शिक्षक की भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने डीएलएड की परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो नीचे दिए आसान स्टेप के तहत अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Admit Card Download 2022, ऐसे करें डाउनलोड

  1. राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाएं।
  2. नोटिफिकेशन बॉक्स में जाकर Rajasthan DELED Entrance Exam 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुल जाएगा, यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. अब डाउनलोड या सेव के ऑप्शन पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  6. इसके बाद इसकी छायाप्रति निकालना ना भूलें।
नहीं होगी बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट में देरी, डाउनलोड करें कटऑफ लिस्ट

ऑनलाइन जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड

बता दें बिना एडमिट कार्ड के किसी भी हाल में परीक्षा हॉल के अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद यदि इसमें कोई श्रुटि पाई जाती है, तो मेल कर शिक्षा विभाग को सूचित करें। ध्यान रहे प्रारंभिक शिक्षा विभाग ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी करेगा, किसी भी उम्मीदवार के पास डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article