एजुकेशन

UPPSC Assistant Professor Result 2026 Out: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर के 8 विषयों का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

UPPSC Assistant Professor Result 2026 Released: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट आठ विषयों के लिए घोषित किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

UPPSC Assistant Professor Result 2026 Released: ऐसे चेक करें यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

UPPSC Assistant Professor Result 2026 Released: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPPSC Assistant Professor Result 2026) खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (UPPSC Assistant Professor Result) दिया है। नतीजे का ऐलान आठ विषयों के लिए किया गया है। यह रिजल्ट कॉमर्स, फाइन आर्ट्स, हिंदी, गणित, दर्शनशास्त्र, संस्कृत, जूलॉजी और कंप्यूटर साइंस विषयों के लिए जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे।

UPPSC Assistant Professor Result: कब होगी यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा

बता दें यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 31 मई को आयोजित की गई थी। यहां लाखों की संख्या मे उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर का परिणाम चेक कर सकते हैं। ऐसे चेक करें रिजल्ट

UPPSC Assistant Professor Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPPSC UP Assistant Professor Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

UPPSC Assistant Professor Result: कुल इतने अभ्यर्थी सफल

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर की मुख्य परीक्षा के लिए कुपल 1983 उम्मीदवार सफल हुए हैं। यहां कॉमर्स में 8,423 रजिस्टर्ड उम्मीदवार थे, जिनमें से 4,154 परीक्षा में शामिल हुए और 945 क्वालिफाई हुए। संस्कृत में, 4,315 रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से 2,297 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 878 उम्मीदवार सफल हुए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article