UPPSC APO Mains Admit Card 2026 Released: यूपीपीएससी एपीओ प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPPSC APO Mains Admit Card 2026) खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (UPPSC APO Mains Admit Card) दिया है। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
UPPSC APO Mains Exam Date 2026: कब होगी यूपीपीएससी एपीओ मेन्स परीक्षा
बता दें यूपीपीएससी हायक अभियोजन अधिकारी (APO) मेन्स परीक्षा 28 से 30 जून के बीच आयोजित होगी। परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। वहीं अब परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलो कर सकते हैं। यहां डाउनलोड करें यूपीपीएससी एपीओ मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड।
UPPSC APO Mains Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPPSC APO Mains Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
यूपीपीएससी एपीओ मेन्स की परीक्षा में हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, क्रिमिनल लॉ साक्ष्य अधिनियम और अन्य अधिनियम जैसे कुल 6 पेपर होंगे। यहां मुख्य परीक्षा कुल 500 अंकों के लिए आयोजित करवाई जाएगी।
UPPSC APO Mains Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य
यूपीपीएससी एपीओ की परीक्षा में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।
