एजुकेशन

UPPSC Mains Notification 2023: शुरू हुए यूपी पीसीएस मेन्स के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे करें पंजीकरण व कब होगी परीक्षा?

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 7, 2023, 01:50 PM IST

UPPSC Mains Notification 2023: यूपी पीसीएस मेन्स के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई है। यूपी पीसीएस प्री परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आज यानी 7 अगस्त से पंजीकरण कर सकेंगे। पंजीकरण करने का तरीका व परीक्षा तिथि यहां से नोट कर लें।

Image

शुरू हुए यूपी पीसीएस 2023 मेन्स के लिए रजिस्ट्रेशन

UPPSC Mains Notification 2023: यूपी पीसीएस में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आ गई है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने आज से यूपी पीसीएस मेन्स के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कर दी है। यूपी पीसीएस प्री परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आज यानी 7 अगस्त से पंजीकरण कर सकेंगे। पंजीकरण करने का तरीका व परीक्षा तिथि यहां से नोट कर लें।

इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी हां गया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि UP PCS मेन्स परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार यूपी पीसीएस की आधिकारिक साइट uppsc.up.nic.in पर जाकर इन अपडेट्स चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें नोटिफिकेशन

  • यूपी पीसीएस मेंस के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर What’s New के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब NOTICE REGARDING COMBINED STATE/UPPER SUBORDINATE SERVICES (MAIN.) EXAM.-2023 नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि यह लिंक नहीं मिल रहा है तो What’s New वाले कॉलम में View All पर क्लिक करें। अब NOTICE REGARDING COMBINED STATE/UPPER SUBORDINATE SERVICES (MAIN.) EXAM.-2023 नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • विज्ञप्ति खुल जाएगी, इसे अच्छे से चेक कर लें।

कब होगी UP PCS Main परीक्षा?

इससे पहले प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 26 जून 2023 को जारी किया गया था। रही बात परीक्षा तिथि की तो परीक्षा का आयोजन 23 सितंबर 2023 से होगा। हालांकि, आयोग के अनुसार, परीक्षा तिथि में शायद बदलाव किया जाए, लेकिन इस बारे में सूचना दे दी जाएगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article