एजुकेशन

UP TGT, PGT Syllabus 2026 Released: जारी हुआ यूपी टीजीटी और पीजीटी शिक्षक भर्ती का सिलेबस, upessc.up.gov.in पर देखें

UP TGT PGT Syllabus 2026 Released: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Image

UP TGT PGT Syllabus 2026 Released: यहां देखें यूपी टीजीटी और पीजीटी का सिलेबस

UP TGT PGT Syllabus 2026 Released: यूपी टीजीटी पीजीटी शिक्षकों की भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP TGT Syllabus 2026) खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश में होने वाली ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) परीक्षा का सिलेबस जारी कर (UP PGT Syllabus) दिया है। जो अभ्यर्थी आने वाली यूपी टीजीटी और पाजीटी परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना सिलेबस चेक कर सकते हैं।

UP TGT PGT Syllabus 2026: इन विषयों का सिलेबस जारी

जारी किए गए टीजीटी पाठ्यक्रम में संगीत वादन, संगीत गायन, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, कृषि, वाणिज्य, कला, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत एवं हिंदी विषय शामिल हैं। जबकि पीजीटी विषयों की बात करें तो इसमें समाजशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, उर्दू, कला, शिक्षा शास्त्र, नागरिक शास्त्र, वाणिज्य, जीव विज्ञान, संस्कृत, अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, हिंदी, मनोविज्ञान, तर्कशास्त्र, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, सैन्य विज्ञान, संगीत वादन, संगीत गायन, कृषि एवं गृह विज्ञान विषय शामिल हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना सिलेबस चेक कर सकते हैं।

UP TGT PGT Syllabus 2026 Check Here: ऐसे देखें अपना सिलेबस

  • सबसे पहले UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPESSC UP TGT PGT Syllabus 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • सिलेबस आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UP TGT PGT Syllabus 2026: 360 मार्क्स की होगी परीक्षा

बता दें दोनों में तीन तीन मार्क्स के 90 प्रश्न विषय से संबंधित और 30 प्रश्न सामान्य अध्ययन के होंगे। यहां कुल 360 मार्क्स की परीक्षा होगी। प्रवक्ता में 40 नंबर का इंटरव्यू भी होगा। साथ ही ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के एक तिहाई मार्क्स काटे जाएंगे।

UP TGT PGT Recruitment 2026: टीजीटी व पीजीटी की भर्ती जल्द

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिक्षा निदेशालय ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (Trained Graduate Teacher) के 17740 व स्नातकोत्तर शिक्षक (Post Graduate Teacher) प्रवक्ता (पीजीटी) के 2615 के भर्ती अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को सोमवार को भेज दिया है। इससे संबंधित कोई भी अधिसूचना आते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि लगातार ऑफिशियल वेबसाइट पर बने रहें और यूपीईएसएससी के ट्विटर अकाउंट पर विजिट करते रहें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article