एजुकेशन

UP TGT 2026: लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से शुरू होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

UP TGT 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UP TGT 2026

UP TGT 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने आज 30 जून 2026 को जारी विज्ञप्ति में बताया कि 3 और 4 जून 2026 को हुई TGT लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। अर्हता और अभिलेख परीक्षण के लिए पदों के सापेक्ष 1.5 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन अभ्यर्थियों के विषयवार और श्रेणीवार अनुक्रमांक आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।

कब होगा किस विषय का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का अर्हता और अभिलेख परीक्षण UPESSC कार्यालय, 23 एलनगंज, प्रयागराज में होगा। विषयवार शेड्यूल इस प्रकार है:

Date Subject
09.07.2026, बृहस्पतिवार Sanskrit
10.07.2026, शुक्रवार Mathematics
13.07.2026, सोमवार Physical Education, Vocal Music, Agriculture, Urdu, Instrumental Music, Home Science, Commerce
14.07.2026, मंगलवार Hindi
15.07.2026, बुधवार Biology, Science
16.07.2026, बृहस्पतिवार English
17.07.2026, शुक्रवारSocial Science, Art

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को अपनी अर्हता और आरक्षण से जुड़े सभी प्रमाणपत्र ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इसकी विस्तृत सूचना और लिंक आयोग की वेबसाइट पर अलग से दिया जाएगा।लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 01.07.2026 से आयोग की वेबसाइट से अपना 'ज्ञाप' डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें DV से जुड़े दिशा-निर्देश और महत्वपूर्ण अनुदेश दिए गए हैं।तय तारीख पर उपस्थित न होने वाले अभ्यर्थी के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।अभिलेख सत्यापन पूरा होने के बाद विज्ञापित पदों के सापेक्ष अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट: upessc.up.gov.in

ऐसे चेक करें रिजल्ट

UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।होमपेज पर TGT Written Exam Result 2026 लिंक खोलें।PDF डाउनलोड करें और Ctrl+F से अपना रोल नंबर सर्च करें।शॉर्टलिस्ट होने पर DV शेड्यूल के अनुसार प्रयागराज पहुंचें।यह भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2022 के तहत निकाली गई थी। TGT के 3539 पदों पर भर्ती होनी है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे DV के लिए सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट, उनकी फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो तैयार रखें। अंतिम चयन अभिलेख सत्यापन के बाद मेरिट के आधार पर होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article