UP SI Result 2025: यूपी पुलिस उपनिरीक्षक यानी एसआई भर्ती 2026 के रिजल्ट को लेकर एक फर्जी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लखनऊ में एफआईआर दर्ज किया है। यूपीपीआरपीबी यानी भर्ती बोर्ड ने इस बात की जानकारी प्रेस नोट व ट्वीट कर दिया है। जारी ट्वीट के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक सीधी भर्ती -2025 की लिखित परीक्षा परिणाम के सम्बन्ध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर ट्विटर हैडल SI Radha Paswan (User id @Vardaan1430) द्वारा छद्म प्रतिरूपण कर भ्रामक ट्विट वायरल किया गया। जिसके सम्बन्ध मे दिनांक 08.05.2026 को थाना हुसैनगंज जनपद कमिश्नरेट लखनऊ में मु0अ0स0 64/2026 धारा 221,292,319(2),353(1)B भारतीय न्याय संहिता व 66D IT Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि ऐसी भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी । अभ्यर्थी ऐसे भ्रामक संदेशों से सावधान रहें।
UP SI Result 2025 Fake Post: फर्जी खबर फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने प्रेस नोट में कहा है कि भर्ती बोर्ड परीक्षा से जुड़ी फर्जी और भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि इस तरह की अफवाहें अभ्यर्थियों के लिए भ्रम पैदा करती हैं।
UP SI Result 2025, Sarkari Result: ऑफिशियल वेबसाइट पर रखें नजर
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार की कोई जानरकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। इसके अलावा आप @upprpb के ट्विटर हैंडल पर अपनी नजर बनाए रहें। किसी भी अन्य वेबसाइट या फर्जी ट्विटर हैंडल की बातों में न आएं।
