एजुकेशन

UP Winter Vacation 2025: यूपी के स्कूलों में कितने दिन रहेगा शीतकालीन अवकाश, जानिए कब से कब तक विंटर वेकेशन

UP Schools Winter Vacation 2025 Date: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की-फुल्की बारिश के साथ बर्फबारी, कोहरे और सर्दी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। इसका असर अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। सर्दी बढ़ने पर स्कूलों में विंटर वेकेशन होती हैं। आइये जानते हैं कि यूपी के स्कूलों में विंटर वेकेशन कब होंगी।

Image

Winter Vacation in UP Schools

UP Schools Winter Vacation 2025 Date: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की-फुल्की बारिश के साथ बर्फबारी, कोहरे और सर्दी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। इसका असर अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। सर्दी बढ़ने पर स्कूलों में विंटर वेकेशन होती हैं। आइये जानते हैं कि यूपी के स्कूलों में विंटर वेकेशन कब होंगी। विंटर वेकेशन का मतलब है सर्दियों की छुट्टियां। यह स्कूलों और कॉलेजों में ठंड के मौसम के दौरान पढ़ाई से एक ब्रेक होता है, जो आमतौर पर दिसंबर के अंत से जनवरी के पहले या मध्य सप्ताह तक होता है। बता दें कि उत्तर भारत में शीतलहर और भीषण ठंड होती है। कड़ाके की ठंड स्कूली छात्रों की मुसीबत बढ़ाती है। बच्चे बेसब्री से विंटर वेकेशन का इंतजार करते हैं। आइये जानते हैं कि उत्तर प्रदेश राज्य में सर्दियों की छुट्टी यानी विंटर वेकेशन कब से होंगी।

Winter Vacation in UP Schools

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सर्दियों की छुट्टियां 25 दिसंबर 2025 के बाद शुरू होंगी। हालांकि अभी तक राज्य शिक्षा विभाग से आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है। बीते सीजन में उत्तर प्रदेश के स्कूलों में 31 दिसंबर 2024 से सर्दियों की छुट्टियां शुरू हो गई थीं और 11 जनवरी 2025 तक छुट्टियां रही थीं। कुछ जनपदों में 11 जनवरी के बाद भी सर्दी की वजह से स्कूल बंद ही रहे थे।

UP Schools Winter Vacation Dates

2024-2025 में, उत्तर प्रदेश में प्राथमिक स्कूलों के लिए यह छुट्टियां 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक थीं, जबकि दिल्ली और हरियाणा में 1 से 15 जनवरी तक थीं। 2024-2025 में, दिल्ली के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन थी। हरियाणा में सभी स्कूलों में 1 से 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन रही। 2024 में, पंजाब के स्कूलों में 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक विंटर वेकेशन थी। राजस्थान में स्कूलों में छुट्टियां 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक थीं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article