स्पोर्ट्स

Asian Champions Trophy 2026: मलेशिया को हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत

भारत ने मध्य प्रदेश में खेली जा रही एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल में खेले गए मुकाबले में उसने मलेशया को 6-2 से हरा दिया। फाइनल 28 नवंबर को खेला जाएगा।

Image

भारतीय महिला हॉकी टीम (साभार-X)

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को भारत ने दीपिका के दो गोल की मदद से शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। एशियाई खेलों की चैंपियन भारतीय टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर दागे। फाइनल में शनिवार, 28 नवंबर को भारत का सामना चीन से होगा।

पहले सेमीफाइनल में चीन ने जापान को 1-0 से हराया। भारत की ओर से मुमताज खान ने 10वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलाई। नवनीत कौर ने 18वें मिनट में मैदानी गोल करके बढ़त 2-0 कर दी। दीपिका ने 25वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 3-0 से आगे कर दिया। इसके दो मिनट बाद नूर अजहर ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मलेशिया का खाता खोला। दीपिका ने 30वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत की बढ़त फिर तीन गोल की कर दी। इस तरह भारतीय टीम मध्यांतर तक 4-1 से आगे थी।

सुनेलिता टोप्पो ने 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत की बढ़त 5-1 कर दी। मलेशिया की नूरामीरा जुल्किफली ने 52वें मिनट में मैदानी गोल किया, लेकिन इशिका ने 57वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की 6-2 से जीत सुनिश्चित कर दी।

सबसे सफल टीम बनने का मौका

भारत ने अब तक 3 बार यह ट्रॉफी जीती है। उसने 2016, 2023 और 2024 में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी उठाई थी। शनिवार को उसकी नजर चीन को हराकर चौथे टाइटल पर होगी। अगर टीम जीतने में कामयाब रही तो वह इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन जाएगी। फिलहाल भारत की बराबरी पर साउथ कोरिया की टीम है जिसने 3 बार यह ट्रॉफी उठाई है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article