एजुकेशन

UP Schools timing: प्राइमरी और माध्‍यमिक स्‍कूलों में बदला समय, नई टाइमिंग जान लीजिए वरना पछताएंगे

UP Schools timing: उत्‍तर प्रदेश में बेसिक और माध्यमिक स्कूलों की टाइमिंग में परिवर्तन किया गया है। प्राइमरी स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेंगे। वहीं, माध्यमिक स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक लगेंगे

Image

UP School Timing

UP Schools timing: उत्तर प्रदेश के स्कूलों में एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो गया है और इसी के साथ टाइमिंग को लेकर भी अपडेट आया है। जानकारी के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश में बेसिक और माध्यमिक स्कूलों की टाइमिंग में परिवर्तन किया गया है। प्राइमरी स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेंगे। वहीं, माध्यमिक स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक लगेंगे। नई टाइमिंग आज से ही लागू कर दी गई है। छात्रों को स्कूल द्वारा नई टाइमिंग को लेकर अवगत भी कराया गया है। साथ ही प्रदेशभर में स्‍कूल चलो अभियान की भी शुरुआत होगी। बेसिक और माध्‍यमिक दोनों तरह के स्‍कूलों में 1 अप्रैल को परीक्षाफल वितरित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार यूपी के प्राइमरी स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगे। माध्यमिक स्कूलों के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। वे सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे। पहले माध्यमिक स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खुलते थे।

कब जारी होगा रिजल्ट

बता दें कि यूपी के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में वार्षिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू हुआ था। आधिकारिक रूप से कॉपियों की जांच 2 अप्रैल तक पूरी हो जाएगी। बेसिक और माध्यमिक दोनों तरह के स्कूलों में रिजल्ट आज यानी एक अप्रैल को दिया जाएगा। कुछ बेसिक स्कूलों में रिजल्ट 29 मार्च को ही बांट दिया गया था।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article