एजुकेशन

UP School Closed: यूपी में ठंड का कहर, नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूल 17 तक रहेंगे बंद

UP School Closed Noida Gautam Buddh Nagar schools will remain closed: घने कोहरे और ठंड के मौसम को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर जिले के 8वीं तक के सभी स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।

Image

UP School Closed in Noida: नोएडा में स्कूल बंद

UP School Closed Noida Gautam Buddh Nagar schools will remain closed: घने कोहरे और ठंड के मौसम को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर जिले के 8वीं तक के सभी स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। नोएडा में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार नोएडा के सभी परिषदीय, सरकारी, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों पर लागू होगा।

बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दिए गए आदेश में कहा गया है कि घने कोहरे और ठंड के मौसम को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर जिले में संचालित सभी स्कूलों (नर्सरी से कक्षा 8 तक) को 16 जनवरी से 17 जनवरी, 2026 तक बंद रखा जाएगा। इस आदेश का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है। सरकारी/सहायता प्राप्त/निजी स्कूलों के शिक्षक और कर्मचारी हमेशा की तरह स्कूल में उपस्थित रहेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि अवकाश अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की शैक्षणिक या सह-शैक्षणिक गतिविधि विद्यालय परिसर में आयोजित नहीं की जाएगी।

आदेश में स्पष्ट किया है कि लगातार गिरते तापमान और ठंडी हवाओं के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। छोटे बच्चों में सर्दी, खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि वे आदेश का सख्ती से पालन करें। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। मौसम में सुधार होने पर 17 जनवरी के बाद स्कूलों के संचालन को लेकर आगे के निर्देश जारी किए जाएंगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article