एजुकेशन

UP School Closed News: निकाय चुनाव में दूसरे चरण का मतदान 11 को, गाजियाबाद-मेरठ सहित इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 10, 2023, 07:55 AM IST

UP School Closed News: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत 11 मई को दूसरे चरण का मतदान होना है। दूसरे चरण में कानपुर, अलीगढ़, गाजियाबाद समेत कुल 38 ज़िलों में वोटिंग होगी। इस वजह से यूपी के इन जिलों में 11 मई को स्कूल बंद रहेंगे।

Image

UP School closed due to Nikay Chunav 2023

UP School Closed News: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत 11 मई को दूसरे चरण का मतदान होना है। दूसरे चरण में कानपुर, अलीगढ़, गाजियाबाद समेत कुल 38 ज़िलों में वोटिंग होगी। इन जिलों के मतदाता अपना मेयर, पालिका अध्यक्ष, सभासद और पार्षद चुनने के लिए वोट देंगे। ऐसे में चुनाव का असर स्कूलों पर भी पड़ना तय है। अभिभावक जानना चाहते हैं कि मतदान वाले दिन यानी 11 मई को क्या स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे? आपको बता दें कि यूपी के जिन जिलों में 11 मई मतदान होना है, वहां स्कूल बंद रहेंगे।

गाजियाबाद में जिला प्रशासन ने दिए निर्देश Ghaziabad School Closed

गाजियाबाद जिला प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं। चुनाव के चलते 11 मई को जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने स्कूली बसों को चुनाव के लिए लिया है, वहीं कई स्कूलों में मतदान सेंटर बने हैं। नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग 11 मई को होगी, जबकि 13 मई को नतीजे आएंगे।

बुलंदशहर में 11 मई को अवकाश Bulandshahar School Closed

जिला बुलंदशहर में द्वितीय चरण यानी 11 मई को नगरीय निकाय चुनाव होने हैं। जिनको पूर्ण कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह जुटा हुआ है। नगर निकाय चुनाव को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी बुलंदशहर बीके शर्मा ने जिला बुलंदशहर के सभी स्कूलों व कॉलेजों का 10 व 11 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

हाथरस में भी जारी हुआ आदेश Hathras School closed

हाथरस जिले में नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के चलते 11 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीआईओएस रितु गोयल ने जिले के सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि 11 मई को मतदान के दिन अवकाश रखा जाए।

11 मई को इन जिलों में मतदान

दूसरे चरण में यूपी के मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर में चुनाव होने हैं। इसके अलावा फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर जिलों में वोट पड़ेंगे।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article