एजुकेशन

NEET PG Counselling 2026: कल से शुरू होगी पहले राउंड की रजिस्ट्रेशन, आसान स्टेप्स में ऐसे करें आवेदन

NEET PG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत कल से हो जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर अपने पसंद के संस्थान में प्रवेश के लिए विकल्प का चुनाव कर पाएंगे।

Image

NEET PG Counselling 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

NEET PG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (NEET PG 2026) के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया के आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, पहले राउंड की आवेदन की प्रक्रिया कल यानी सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली है। जो उम्मीदवार एमडी (MD), एमएस (MS) या डिप्लोमा कोर्सेस में प्रवेश पाना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन और चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। इस काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेकर छात्र देश भर के शीर्ष सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में 50% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। छात्र नीचे दिए गए चरणों को फॉलो कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

NEET PG काउंसलिंग 2026 राउंड 1 शेड्यूल

काउंसलिंग प्रक्रिया के चरणनिर्धारित तिथियां
रजिस्ट्रेशन और पेमेंट विंडो शुरू12 अक्टूबर 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि15 अक्टूबर 2026 (दोपहर तक)
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की तिथि13 से 16 अक्टूबर 2026
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट19 अक्टूबर 2026
कॉलेजों में रिपोर्टिंग / जॉइनिंग20 से 26 अक्टूबर 2026
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NMAT 2026: एनएमएटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, 25 अक्टूबर कर पाएंगे आवेदन, यहां देखें मैनेजमेंट संस्थानों की लिस्ट

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची

काउंसलिंग और कॉलेज रिपोर्टिंग के समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित मूल दस्तावेज और उनकी फोटो कॉपी होनी चाहिए -

  • NEET PG 2026 स्कोरकार्ड एवं एडमिट कार्ड (NBE द्वारा जारी)
  • MBBS की डिग्री/प्रोविजनल पास सर्टिफिकेट
  • इंटर्नशिप कंप्लीशन सर्टिफिकेट
  • मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (SMC/NMC)
  • वैध फोटो पहचान पत्र
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • डिजिटल सिग्नेचर

आवेदन शुल्क और फीस

विश्वविद्यालय का प्रकारउम्मीदवार की श्रेणीरजिस्ट्रेशन फीससिक्योरिटी डिपॉजिट
केंद्रीय विश्वविद्यालयसामान्य, EWS और अन्य भारतीय कोटे के उम्मीदवार1,000 रुपये25,000 रुपये
केंद्रीय विश्वविद्यालयSC, ST और OBC उम्मीदवार500 रुपये10,000 रुपये
डीम्ड विश्वविद्यालयसभी वर्गों के उम्मीदवार5,000 रुपये2,00,000 रुपये

नोट: डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट ₹2 लाख है, जो रिफंड किया जाएगा।

स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

स्टेप 1 - आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 - अब, होमपेज पर दिए गए 'PG Medical Counselling' टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - नए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और अपनी नीट पीजी रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर व अन्य विवरण दर्ज करके अकाउंट बनाएं।

स्टेप 4 - लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारियां दर्ज करें।

स्टेप 5 - तय काउंसलिंग शुल्क का भुगतान यूपीआई, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करें।

स्टेप 6 - इसके बाद अपनी पसंद के कॉलेजों और कोर्सेस की सूची भरें और इसे समय पर लॉक कर दें।

स्टेप 7 - अंत में कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

किन बातों का रखें खास ध्यान?

इसके लिए आवेदन करते समय छात्रों को सलाह है कि वह ऑप्शन का चयन करते समय अपनी रैंक और कॉलेज प्रिफरेंस का खास ख्याल रखें। लॉक करने से पहले विकल्पों की दोबारा चेक करें, ताकि बाद में आपको परेशानी न हो। साथ ही आपको बता दें कि सामान्य और आरक्षित वर्गों के लिए काउंसलिंग फीस और रिफंडेबल सिक्योरिटी मनी के नियम अलग-अलग है, इसलिए पेमेंट करने से पहले दिशा-निर्देश को ध्यान से पढ़ लें। अलॉटमेंट रिजल्ट और आगे के राउंड्स की जानकारी के लिए लगातार MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article