एजुकेशन

UP School Closed: यूपी में छात्रों की बल्ले-बल्ले, दशहरा के मौके पर मिली छुट्टी, अब इस दिन खुलेंगे स्कूल

UP School Vijayadashami Holidays: उत्तर प्रदेश में स्कूली छात्रों के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 11 अक्टूबर को नवमी के मौके पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार 11 अक्टूबर को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी।

Image

यूपी में स्कूल बंद

Photo : iStock

UP School Vijayadashami Holidays: कल यानी 11 अक्टूबर को महानवमी है। ऐसे में अलग-अलग कर्मचारी संगठन सरकार से गुहार लगाने पर उत्तर प्रदेश सरकार बड़ा फैसला लिया है। राज्य में कल यानी 11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार रकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी।

यूपी में सूचना निदेशक शिशिर ने एक बयान में बताया कि विभिन्न संगठनों द्वारा मांग की जा रही थी कि शुक्रवार को नवमी के मौके पर छुट्टियां होनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 अक्टूबर 2024 को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सार्वजनिक छुट्टियां घोषित करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, उत्तर प्रदेश में इस बार महानवमी का अवकाश नहीं मिल रहा था।

UP School Holidays: इस-इस दिन बंद रहंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश में छात्रों के लिए त्योहार बहुत शानदार होने वाला है। शुक्रवार को छुट्टी की सरकारी घोषणा हुई है। इसके बाद 12 अक्टूबर को शनिवार है, कई स्कूल इस दिन भी बंद रहते हैं। अब 13 अक्टूबर 2024 को रविवार है इस दिन छुट्टियां रहती हैं। ऐसे में स्कूल अब 14 अक्टूबर 2024 को खुलेगा। ऐसे में 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक छुट्टियां मिल रही है।

दिवाली तक कई छुट्टियां

दशहरा से दिवाली तक स्कूलों में कई छुट्टियां रहने वाली हैं। इसमें निम्न नवरात्रि और दशहरा की छुट्टी के अलावा 16 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा और 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी रहने वाली है। हालांकि, ये छुट्टियां कुछ राज्यों में रहेंगी और कुछ राज्यों में नहीं रहेंगी। 31 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी। ऐसे में 29, 30 और 31 अक्टूबर अवकाश रहने वाला है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article