एजुकेशन

खुशखबरी! यूपी प्री और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन जारी, मिलेंगे इतने रुपये- ऐसे करें आवेदन

UP Scholarship 2025-26, Dashmottar Scholarship Kya Hai: यूपी के प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक के जिन छात्रों ने अभी तक दशमोत्तर स्कॉलरशिप योजना के लिए अप्लाई नहीं किया है वो ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर (UP Scholarship 2025) सकते हैं। यहां आप 30 अक्टूबर 2025 तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा (Dashmottar Scholarship Kya Hai) सकते हैं। वहीं फॉर्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 18 नवंबर से 21 नवंबर तक का समय दिया जाएगा।

Image

UP Scholarship 2025-26: उत्तर प्रदेश प्री और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन जारी,

UP Scholarship 2025-26, Dashmottar Scholarship Kya Hai: यूपी के स्कूलों के छात्रों के लिए काम की (UP Scholarship 2025) खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्री मैट्रिक यानी कक्षा 9वीं 10वीं और पोस्ट मैट्रिक यानी कक्षा (11-12वीं) के लिए स्कॉलरशिप योजनाओं का टाइम टेबल बीते दिनों जारी कर (Dashmottar Scholarship Kya Hai) दिया था। यह योजना सभी वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए चलाई जाती है। योग्य और इच्छुक छात्र ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय समयसीमा के अंतर्गत अपना आवेदन कर सकते हैं।

UP Scholarship 2025-26

छात्र यहां 2 जुलाई से 30 अक्टूबर 2025 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। वहीं फॉर्म में संशोधन के लिए छात्रों को 18 नवंबर से 21 नवंबर तक का समय दिया जाएगा। यहां आप नीचे दिए इस टेबल के जरिए पूरा टाइम टेबल समझ सकते हैं।

UP Scholarship 2025-26

UP Scholarship 2025-26

UP Scholarship 2025: आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तारीख

छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन 2 जुलाई से 30 अक्टूबर 2025
छात्र और संस्थान स्तर पर फॉर्म में करेक्शन18 नवंबर से 21 नवंबर
संस्थान द्वारा ऑनलाइन सत्यापन 10 दिसंबर 2025
स्कॉलरशिप की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर 31 दिसंबर 2025

Dashmottar Scholarship Kya Hai: क्या है दशमोत्तर स्कॉलरशिप योजना

बता दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित एक योजना है, जो राज्य के पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए मदद के लिए दी जाती है। इस योजना के तहत स्टूडेंट्स को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति प्रदान की जाती है ताकि वह अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखें।

UP Scholarship 2025-26, Dashmottar Scholarship Kya Hai

UP Scholarship 2025-26, Dashmottar Scholarship Kya Hai

Dashmottar Scholarship Documents Required: आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बोर्ड या यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रेशन नंबर
UP Scholarship 2025-26, Dashmottar Scholarship Kya Hai (1)

UP Scholarship 2025-26, Dashmottar Scholarship Kya Hai (1)

UP Scholarship 2025

अभ्यर्थी ध्यान दें कि आपके आधार कार्ड पर लिखा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व डेट ऑफ बर्थ आपके मार्कशीट से मैच होनी चाहिए। यदि दोनों पर दी गई जानकारी मेल नहीं खाता है तो आपका फॉर्म रिजेक्ट किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article