देश

'अर्थशॉट प्राइज के प्रयासों की सराहना करता हूं', ब्रिटिश शाही जोड़े से मुलाकात पर बोले PM मोदी, साझा की तस्वीरें

X पर अपने ट्वीट में पीएम ने कहा कि भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा हाल ही में लागू हुए व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (CETA) से मिली गति को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के लोगों और पूरी दुनिया की साझा समृद्धि सुनिश्चित करना है।

Image

पीएम मोदी से मुलाकात करता ब्रिटेन का शाही जोड़ा।

PM Modi News: ब्रिटिश युवराज विलियम और उनकी पत्नी कैथरीन से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिटेन के प्रिंस और प्रिंसेस ऑफ वेल्स से मुलाकात करना सुखद अनुभव रहा। दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए नए और नवाचारपूर्ण समाधानों को बढ़ावा देने तथा वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने में भारत की प्रतिभा और क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए अर्थशॉट प्राइज के प्रयासों की सराहना करता हूं।

भारत-ब्रिटेन रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा

X पर अपने ट्वीट में पीएम ने कहा कि भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा हाल ही में लागू हुए व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (CETA) से मिली गति को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के लोगों और पूरी दुनिया की साझा समृद्धि सुनिश्चित करना है।

बता दें कि ब्रिटिश युवराज विलियम और उनकी पत्नी कैथरीन ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने रक्षा और स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग सहित भारत-ब्रिटेन रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने पर चर्चा की।

16 नवंबर को भारत आया ब्रिटिश शाही जोड़ा

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ)द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी के साथ बातचीत के दौरान भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ रही प्रगाढ़ता का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इन संबंधों को 'भारत-ब्रिटेन दृष्टिकोण 2035’ से दिशा मिल रही है, और जुलाई में ’भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते’ (सीईटीए) के लागू होने से और मजबूती मिली है। प्रधानमंत्री ने महाराज चार्ल्स तृतीय और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम को भी अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ब्रिटिश शाही जोड़ा 16 नवंबर को तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आया था। शाही जोड़ा सबसे पहले मुंबई पहुंचा और शहर का भ्रमण किया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article