एजुकेशन

UP Polytechnic Exam 2023: जारी हुई यूपी पाॅलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तिथि, jeecup.admissions.nic.in से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 4, 2023, 02:45 PM IST

UP Polytechnic Exam 2023: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा को लेकर बड़ी खबर आई है, उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।

Image

यूपी पाॅलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तिथि (image - canva)

UP Polytechnic Exam 2023: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। अब उम्मीदवार तैयारी तेज कर दें, क्योंकि परीक्षा में ज्यादा समय नहीं है। जिन परीक्षार्थियों ने यूपीजेईई परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह जेईईसीयूपी वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक नोटिस चेक कर सकते हैं।

jeecup.admissions.nic.in पर जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा इसी माह होगी, यूपीजेईई परीक्षा 26, 27, 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त 2023 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 16 जुलाई तक जारी किया जा सकता है। एक बार डाउनलोड होने के बाद ऐसे प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

How to Check Upjee Entrance Exam Date

  • सबसे पहले जेईईसीयूपी वेबसाइट jeecup.admissions.nic.inपर जाएं।
  • अब एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां रजिस्ट्रेशन नंबर से लाॅगिन करें, और सबमिट करें।
  • ऐसा करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसका प्रिंट आउट ले लें।

ध्यान रखें, परीक्षा हाॅल में एडमिट कार्ड की काॅपी से काम नहीं चलेगा, बल्कि ओरिजनल एडमिट कार्ड चाहिए। UP Polytechnic Exam 2023 में

योग्य परीक्षार्थी का चयन उनकी योग्यता, अनुभव के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article