एजुकेशन

UP Police SI Recruitment 2025: DV-PST से पहले उम्मीदवारों को बड़ी राहत, 12 जून से दोबारा डाउनलोड होगा आवेदन फॉर्म

यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने की राह देख रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। UPPRPB ने DV और PST के ठीक पहले आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने की सुविधा फिर से शुरू करने का फैसला लिया है।

Image

UP Police SI Recruitment 2025 के लिए 12 जून से डाउनलोड करें आवेदन फॉर्म (Image - chatgpt)

UP Police SI Recruitment 2025: यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने की राह देख रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। UPPRPB ने DV और PST के ठीक पहले आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने की सुविधा फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। बोर्ड के मुताबिक, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की सीधी भर्ती 2025 में शामिल उम्मीदवार 12 जून 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र की कॉपी निकाल सकेंगे। ये उन स्टूडेंट्स के लिए खास राहत है जिनके पास फॉर्म की प्रिंट या सॉफ्ट कॉपी नहीं बची थी।

क्यों लिया गया ये फैसला

भर्ती प्रक्रिया शुरू हुए काफी समय हो गया है, ऐसे में कई उम्मीदवारों ने बोर्ड को बताया कि उनके पास आवेदन फॉर्म सुरक्षित नहीं है। जबकि अगले चरण में ये डॉक्यूमेंट जरूरी है। अभ्यर्थियों की इसी परेशानी को देखते हुए UPPRPB ने वेबसाइट पर दोबारा डाउनलोड का ऑप्शन एक्टिव करने का निर्णय लिया है।

15 जून से शुरू होगा DV और PST

भर्ती बोर्ड के शेड्यूल के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट 15 जून 2026 से शुरू होगा। (UPPRPB) ये प्रक्रिया यूपी के सभी 75 जिलों में कराई जाएगी ताकि उम्मीदवारों को ज्यादा परेशानी न हो। DV-PST के समय अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और आवेदन पत्र की कॉपी लेकर पहुंचना होगा। वेरिफिकेशन के दौरान आवेदन फॉर्म की जरूरत पड़ेगी, इसलिए समय रहते इसे डाउनलोड करके रख लें।

ऐसे करें डाउनलोड

12 जून से उम्मीदवार UPPRPB की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। लॉगिन के बाद आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें और बाकी जरूरी कागजात के साथ संभालकर रखें।

UP Police SI Recruitment 2025

UP Police SI Recruitment 2025

फर्जी खबरों से रहें सावधान

भर्ती बोर्ड ने साफ कहा है कि भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जारी होगी। सोशल मीडिया और अन्य अनऑफिशियल सोर्स पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। अपडेट के लिए सिर्फ UPPRPB की वेबसाइट चेक करें।

जरूरी तारीखें

आवेदन फॉर्म डाउनलोड शुरू करने की तारीख 12 जून 2026 है। DV और PST शुरू होने की तारीख 15 जून 2026 है।। अगर आप DV-PST राउंड में शामिल हो रहे हैं, तो ये अपडेट आपके लिए काफी अहम है। देर न करें, 12 जून को फॉर्म डाउनलोड करने से पहले सभी डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article