UP Police SI Admit Card 2026: यूपी सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों मार्च में आयोजित होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा के करीब आते-आते अब छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा किसी भी समय यूपी सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे, जिसे उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करते हुए आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
कब है UPPRPB Police SI Exam 2026?
यूपी सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 14 और 15 मार्च को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर इस परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।
UPPRPB Police SI Admit Card कब आएगा?
परीक्षा की तिथियों के करीब आते हुए उम्मीदवार जताई जा रही है बोर्ड द्वारा जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि होली के बाद परीक्षा एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि इस संबंध में UPPRPB द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। संभावनाओं के अनुसार, एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जा सकते हैं।
UPPRPB Police SI Exam 2026 का परीक्षा पैटर्न क्या है?
एसआई परीक्षा को 4 भागों में बांटा गया है। प्रत्येक भाग में 100 प्रश्न हैं। यानी 4 भाग में 160 प्रश्न पूछे गए हैं, जिसके उत्तर उम्मीदवार को देने हैं। इसमें सामान्य हिंदी, मूलविधि संविधान, सामान्य ज्ञान, आईक्यू, रीजनिंग से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि कुल 2 घंटे यानी 120 मिनट की है।
UPPRPB Police SI Admit Card कैसे करें डाउनलोड
एक बार यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
1. एडमिट कार्ड के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए 'UPPRPB Police SI Admit Card' के लिंक पर क्लिक करें।
3. नए खुले पेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल आदि दर्ज करें।
4. लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।
5. अब आपके सामने आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
6. उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और पीडीएफ भी बनाकर रखें।
7. एडमिट कार्ड में दी गई सारी जानकारी चेक करें और गलती मिलने पर तुरंत बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें।
उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा केंद्र पर बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश निषेध है। ऑनलाइन एडमिट कार्ड दिखाने पर भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा, क्योंकि फोन में दिखाया गया एडमिट कार्ड मान्य नहीं है। इसलिए इसकी प्रिंट कॉपी ले जाना अनिवार्य है। साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा के समय से करीब 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
