UP Home Guard Admit Card 2026 Download: उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2026 के लिए आज एडमिट कार्ड जारी हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरा था, वे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से जारी इस एडमिट कार्ड को uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। आवेदनकर्ता प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से यूपीपीबीपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवाार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके UP Home Guard Admit Card 2026 Download कर सकेंगे।
UP Home Guard Exam 2026
बता दें, यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा राज्य में होने वाली एक बड़ी परीक्षा है, इसे लेकर सरकार काफी अलर्ट है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार की रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। इसमें परीक्षा की तैयारियों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को लेकर भी मुख्यमंत्री महत्वपूर्ण निर्देश हो सकते हैं।
एक साथ नहीं आए सबके लिए एडमिट कार्ड
उम्मीदवारों को बता दें कि UP Home Guard Admit Card 2026 सभी उम्मीदवारों के लिए एक साथ जारी नहीं होंगे। आज केवल 25 अप्रैल को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए UP Home Guard Admit Card 2026 जारी किया गया है।

UP Home Guard Bharti 2026
26 और 27 अप्रेल की परीक्षा के लिए कब आएंगे UP Home Guard Admit Card 2026
26 अप्रैल की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 23 अप्रैल को जारी होंगे इसी तरह, और 27 अप्रैल की परीक्षा के लिए हॉल टिकट 24 अप्रैल 2026 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे।
UP Home Guard Admit Card 2026 Download कैसे करें?
यूपी होम गार्ड एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप निम्नलिखित स्टेप्स से प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
- UP Home Guard Admit Card 2026 Pdf Download करने के लिए सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं।
- लेटेस्ट न्यूज में देखें, संबंधित लिंक या
UP Home Guard Admit Card 2026 Link पर क्लिक करें। - नया पेज खुलेगा, यहां कैंडिडेट लॉग इन करें।
- इसके बाद क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर अैर डेट ऑफ बर्थ डालें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
UP Home Guard Exam 2026 Date
परीक्षा का आयोजन 3 दिनों तक किया जाएगा। ये परीक्षाएं 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली है। हर दिन परीक्षा दो शिफ्ट में संपन्न करवाई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
