एजुकेशन

UP Police Exam 2025: UP पुलिस SI और ASI पदों की भर्ती की तारीख जारी, जानें किस दिन होंगे एग्जाम

UP Police Exam Date 2025: 1 से 2 नवंबर 2025 तक ये भर्ती आयोजित होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन दिया था, वे आधिकारिक लिंक से नोटिस चेक कर इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं और ऑनलाइन भी पढ़ सकते हैं। जानें कैसे करें आवेदन और इससे जुड़ी सारी डीटेल्स...

Image

UP Police exam 2025 (UP Police Exam)

UP Police Exam Date 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड (UP Police Recruitment and Promotion Board) ने कंप्यूटर ऑपरेटर के पद के लिए एग्जाम डेट 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूपी पुलिस के अलग-अलग खाली पदों को इस भर्ती के जरिये भरा जाएगा। 1 से 2 नवंबर 2025 को ये एग्जाम आयोजित होने जा रहे हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन दिया था, वे आधिकारिक लिंक से नोटिस चेक कर इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं और ऑनलाइन भी पढ़ सकते हैं।

भर्ती बोर्ड के मुताबिक, शहरों का नाम एग्जाम डेट से सात दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। साथ ही इसे वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे लोग किसी भी नोटिफिकेशन के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

कब होगी ग्रेड ए की परीक्षा?

1 नवंबर को कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए परीक्षा होगी। इसके 1129 पदों के लिए कुल 1 लाख से भी ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। ये एग्जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगा। साथ ही 2 नवंबर को एएसआई और एसआई की परीक्षा होगी। इस परीक्षा के जरिये 921 पद भरे जाएंगे। साथ ही इन सभी पदों के लिए 77,079 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

176 पद भरे जाएंगे

परीक्षा 2 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। मुख्य आरक्षी एग्जाम की बात करें तो ये 176 रिक्तियों के लिए कराया जा रहा है। बोर्ड के मुताबिक, इस एग्जाम के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के पुराने परिसर को एग्जाम सेंटर बनाया गया है। यहां अक्टूबर की सुबह 9:30 बजे से 12:30 के बीच एग्जाम होगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article