एजुकेशन

UP Police Constable Result 2026 Kab Aaayega: कब जारी हो सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल 32679 पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

UP Police Constable Result 2026 Kab Aaayega Sarkari Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जुलाई के अंतिम सप्ताह तक कांस्टेबल के 32679 पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

UP Police Constable Result 2026: कब जारी हो सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

UP Police Constable Result 2026 Kab Aaayega Sarkari Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल के रिजल्ट को लेकर बड़ी (UP Police Constable Result 2026) खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल के 32,679 पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने (UP Police Constable Result) वाला है। कयास लगाया जा रहा है कि लिखित परीक्षा का रिजल्ट जुलाई के अंतिम सप्ताह तक घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

बता दें यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 8 जून, 9 जून और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यहां कुल 21 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। वहीं प्रोविजनल आंसर की 20 जून को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 23 जून 2026 तक का समय दिया गया था। साथ ही आपत्ति करते समय आपको वैध सबूत भी पेश करने होंगे। अगर आपके द्वारा उठाई गई आपत्ति सही पाई गई तो आपत्ति करने की फीस को वापस कर दिया जाएगा।

UP Police Constable Result 2026 Date: कब आएगा यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी पुलिस कांसटेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जुलाई के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। हालांकि अभी रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। नतीजे का ऐलान होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।

UP Police Constable Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPPBPB UP Police Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या पासवर्ड दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो उम्मीदवार सफल माने जाएंगे।

UP Police Constable Result 2026: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. प्राप्तांक
  6. कुल मार्क्स
  7. रिजल्ट का स्टेटस

UP Police Constable Result 2026: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के कुल 32,679 रिक्त पदों को भरा जाना है। इनमें सिविल पुलिस के लिए 10,469 पद, पीएसी/सशस्त्र पुलिस के लिए 15,131 पद, विशेष सुरक्षा बल (SSF) के लिए 1,341 पद और महिला बटालियन के लिए 2,282 महिला कांस्टेबल के पद शामिल हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article