एजुकेशन

UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल के 32679 पदों पर भर्ती परीक्षा आज से, अभ्यर्थियों को बसों में मिलेगी 50 फीसदी की छूट

UP Police Constable Exam 2026 Date, Timing: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड कल यानी 8 जून 2026 से कांस्टेबल के 32,679 पदों पर रिक्तयों पर भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। परीक्षा 75 जिलों के 1183 केंद्रों पर निर्धारित होगी।

Image

UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल के 32679 पदों पर भर्ती परीक्षा कल से

UP Police Constable Exam 2026 Date, Timing: उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी (सिपाही) नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो (UP Police Constable Exam 2026) रही है। यह परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून 2026 को प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित (UP Police Constable Exam Date) की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32,679 पदों के लिए 28,86,797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए प्रदेशभर में 1,183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

वहीं, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अभ्यर्थियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिखाने पर बसों में 50 फीसदी छूट देने का फैसला लिया है। इसके मुताबिक,भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को बसों में 50 फीसदी की छूट मिलेगी।

UP Police Constable Exam Timing: दो पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित की जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए निर्धारित समय के अतिरिक्त 5 मिनट अतिरिक्त भी दिए जाएंगे। तीन दिनों में कुल छह पालियों में परीक्षा संपन्न होगी।

UP Police Constable Exam 2026: हर पाली में 4.81 लाख से अधिक परीक्षार्थी

डीजी भर्ती बोर्ड एसबी शिरडकर ने बताया कि भर्ती परीक्षा में कुल अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए प्रत्येक पाली में लगभग 4,81,416 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन, पुलिस विभाग तथा जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है तथा अभ्यर्थियों की पहचान और प्रवेश प्रक्रिया के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

UP Police Constable Exam: पारदर्शिता और सुरक्षा पर विशेष जोर

परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। केंद्रों पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, AI कैमरों से निगरानी, लाइव कंट्रोल रूम और नकल माफिया पर सख्त कानून के तहत कार्रवाई की पूरी तैयारी की गई है । पुलिस भर्ती बोर्ड ने परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और नकलमुक्त बनाने के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं

रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इस बार केवल उम्मीदवार ही नहीं, बल्कि परीक्षा में ड्यूटी कर रहे कक्ष निरीक्षक और स्कूल स्टाफ की भी बायोमेट्रिक जांच होगी। आईरिस स्कैन, थंब इम्प्रेशन और ई-केवाईसी के बाद ही किसी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। भर्ती बोर्ड के अनुसार,करीब 62 हजार शिक्षकों और स्टाफ की पहले ही ई-केवाईसी पूरी की जा चुकी है।

30 हजार मोशन, थर्मल और AI इनेबल्ड CCTV कैमरों से रखी जा रही निगाह

परीक्षा की निगरानी के लिए लगभग 30 हजार मोशन, थर्मल और AI इनेबल्ड CCTV कैमरे लगाए गए हैं. परीक्षा केंद्र के हर कमरे पर कैमरों की नजर रहेगी। हर 12 अभ्यर्थियों पर एक कक्ष निरीक्षक तैनात किया गया है। इसके अलावा प्रत्येक स्कूल, जिले और पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया गया है, जहां से सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी.

भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने, पेपर लीक करने या प्रश्नपत्र शेयर करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी। जिला पुलिस की सोशल मीडिया सेल और भर्ती बोर्ड की टीम 24 घंटे ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखेंगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article