UP Police Constable Answer Key 2025 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे बोर्ड की आधिकारिक साइट uppbpb.gov.in से आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को किया गया था। बोर्ड ने इन आंसर की के खिलाफ आपत्ति करने का भी अवसर दिया है। जो लोग आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, वे वैध सबूतों के साथ आपत्ति कर सकेंगे। आंसर की देखने का तरीका नोट करें
ऐसे चेक करें आंसर-की
अभ्यर्थी UPPRPB की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आंसर-की देख सकते हैं।
- इसके लिए होमपेज पर जाएं
- "Notice/Release (20-06-2026) उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत लिखित परीक्षा के प्रश्नों तथा उत्तर कुंजी के संबंध में ऑनलाइन आपत्तियां प्रस्तुत करने हेतु लिंक" पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा।
- लॉगिन के बाद स्क्रीन पर आंसर-की खुल जाएगी, जिससे उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने का समय
अगर किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है तो उम्मीदवार आज 20 जून 2026 से 23 जून 2026 रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए निर्धारित फीस जमा करनी होगी। ध्यान रहे, आपत्ति करते समय आपको वैध सबूत भी पेश करने होंगे। अगर आपके द्वारा उठाई गई आपत्ति सही पाई गई तो आपत्ति करने की फीस को वापस कर दिया जाएगा।
ध्यान रहे, तय समय सीमा के बाद भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने सलाह दी है कि आपत्ति प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर जारी आधिकारिक नोटिस को ध्यान से पढ़ें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: Rajasthan PTI Recruitment 2026: 13 सितंबर को नहीं होगी परीक्षा, RSSB ने जारी किया नया अपडेट
