टेक एंड गैजेट्स

Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 16 और Galaxy S25 Ultra समेत इन फोन्स पर मिल सकता है बड़ा डिस्काउंट

Amazon बहुत जल्द अपने फैंस के लिए साल की सबसे बड़ी सेल Amazon Great Indian Festival Sale को लाइव करेगा। सेल शुरू होने से पहले की कंपनी कई सारे स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील्स को लेकर बड़ा संकेत दे दिया है।

Image

अमेजन इस अपकमिंग सेल में फैंस को प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ी छूट देने वाला है।

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होने वाली है। इस सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, पीसी, TWS ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर कई ऑफर्स और डिस्काउंट देखने को मिल सकते हैं। अमेजन की यह सेल Flipkart की Big Billion Days Sale 2026 को टक्कर देगी।

अगर आप अपने लिए प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन को खरीदने के लिए इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। सेल शुरू होने से पहले Amazon ने कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स की जानकारी देना शुरू कर दी है, जिन पर सेल के दौरान कम कीमत वाली डील मिल सकती है। इनमें iPhone 16, Samsung Galaxy S25 Ultra, OnePlus 15R, iQOO 15R, OnePlus 13s, Vivo X300 FE, Xiaomi 17, Oppo Reno 16 और कई दूसरे फोन शामिल हैं।

iPhone 16 और Galaxy S25 Ultra पर सबसे बड़ी डील

Amazon की Great Indian Festival Sale 2026 की माइक्रोसाइट पर अलग-अलग कैटेगरी में उन स्मार्टफोन्स के नाम बताए गए हैं, जिन पर सेल के दौरान डिस्काउंट मिल सकता है। Ultra Premium कैटेगरी में iPhone 16, Samsung Galaxy S25 Ultra, OnePlus 15R, iQOO 15R, Xiaomi 17, Vivo X300 FE, OnePlus 15, Oppo Reno 16, OnePlus 13s और Samsung Galaxy Z Fold 7 जैसे फोन शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेल में iPhone 16 की कीमत 70,000 रुपये से कम हो सकती है। अभी इसकी कीमत करीब 89,999 रुपये बताई जा रही है। मतलब साल की सबसे बड़ी सेल में आपकी सबसे बड़ी बचत हो सकती है। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो करीब 20,000 रुपये सीधे-सीधे बचेंगे। हालांकि, यह कीमत कार्ड ऑफर, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस को मिलाकर हो सकती है।

वहीं, Samsung Galaxy S25 Ultra की इफेक्टिव कीमत 85,000 रुपये से कम हो सकती है। इसकी अंतिम कीमत बैंक ऑफर और एक्सचेंज जैसे दूसरे ऑफर्स पर निर्भर करेगी।

इन प्रीमियम फोन्स पर भी मिल सकता है डिस्काउंट

Amazon की Premium कैटेगरी में OnePlus Nord CE 6, Samsung Galaxy A56, iQOO Z11, OnePlus Nord 6, Oppo Reno 15, Redmi Turbo 5, Tecno Camon 50 Ultra, Oppo Reno 16c, Vivo S2 और Redmi Note 15 Pro+ जैसे फोन शामिल हैं।

मिड-रेंज फोन्स पर भी आएंगी डील्स

अगर आपका बजट बहुत ज्यादा नहीं है, तो मिड-रेंज सेगमेंट में भी कई फोन कम कीमत में मिल सकते हैं। इस लिस्ट में OnePlus Nord CE 6 Lite, Samsung Galaxy M47, iQOO Z11xa, Redmi Note 17, OnePlus N6, Realme Narzo 100x 5G, Samsung Galaxy A17, Redmi Note 15, iQOO Z11x और Oppo A6x 5G शामिल हैं।

बजट फोन खरीदने वालों के लिए भी ऑप्शन

कम बजट में नया फोन खरीदने वालों के लिए Amazon की सेल में Samsung Galaxy M17e, OnePlus N6x, Redmi 15C, iQOO Z11 Lite और Samsung Galaxy M17 5G जैसे मॉडल पर भी डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है।

SBI कार्ड से मिलेगा अतिरिक्त फायदा

Amazon ने बताया है कि Great Indian Festival Sale के दौरान SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। यह ऑफर EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि जिन कीमतों की चर्चा अभी हो रही है, उनमें बैंक डिस्काउंट, कैशबैक या एक्सचेंज बोनस शामिल हो सकते हैं। इसलिए सेल शुरू होने के बाद ही किसी फोन की वास्तविक कीमत साफ होगी।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article