टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Highlights: गुल्लू की चाल से आम्रपाली-लव की दोस्ती में दरार, बिग बॉस ने छीनी 2 सदस्य की लाइफलाइन

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नया धमाका हुआ। गुल्लू गेम के लिए प्लानिंग करने लगे हैं और वह लव को निशाना बना रहे हैं। इसके अलावा, घर में रैंकिंग टास्क भी हुआ।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में अब तमाम कंटेस्टेंट्स अपने गेम मोड में आ गए हैं। पहले शो में सिर्फ आम्रपाली दुबे और माही विज की लड़ाई दिख रही थी और अब तमाम कंटेस्टेंट्स खुलकर बोल रहे हैं। गुल्लू यानी कुशल तंवर (Kushal Tanwar) भी अपनी गेम खेल रहे हैं। कुशल ने अपनी प्लानिंग से अमन के जरिए यंग की एक लाइफलाइन को छीन ली है और अब गुल्लू के निशाने पर आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)-लव गिल की दोस्ती है। इसके अलावा, कल के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच रैंकिंग टास्क भी हुआ, जिसमें घर को नंबर एक कंटेस्टेंट मिल गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: एमसी स्टेन को कॉपी कर रहे हैं Yung DSA! सलमान खान से भी बोला झूठ; पुराने वीडियोज ने खोली पोल

    अमन गांधी और यंग की लड़ाई

    मंगलवार के एपिसोड की शुरुआत अमन गांधी और यंग की लड़ाई के साथ हुई। यंग की एक लाइफलाइन चली गई है, जिसके बाद यंग का गुस्सा फूटा और वह काफी देर तक अमन गांधी से लड़े। इस मौके पर यंग ने अमन की पोल पट्टी भी खोल दी कि कैसे अमन स्काउट के पास आए थे और उन्होने अपने ग्रुप यानी माही-अरिश्फा की बुराई की थी। इस मौके पर आम्रपाली यंग को शांत करती हैं, लेकिन वह नहीं होते। दोनों के बीच लड़ाई काफी देर तक चलती है। इस बीच गुल्लू अपना अगला कदम चलते हैं और वह लव के साथ मस्ती मजाक करने लग जाते हैं। वह बार बार यंग के साथ फ्लर्ट करते हैं और ये चीज आम्रपाली को पसंद नहीं आती। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: आसिफ खान पर भड़के Qazi Touqeer के भाई, पोस्टर पर कालिख लगाने पर बोले- ज्यादा हो रहा है...

      गुल्लू की एक चाल से आम्रपाली और लव की दोस्ती में दरार

      शो में आगे दिखाया गया कि लव गिल के दोस्त नोटिस कर लेते हैं कि कैसे गुल्लू लव के साथ फ्लर्ट कर रहा है। गुल्लू किचन एरिया में भी लव के साथ मस्ती मजाक करते हैं और स्काउट, यंग, आम्रपाली, आसिफ मिलकर लव को समझाते हैं। इस मौके पर आम्रपाली और लव की बहस भी हो जाती है। ये सब कुछ अमन दूर बैठा नोटिस करते हैं। हालांकि, गुल्लू की मस्ती लव के साथ चालू रहती है और इस वजह से आम्रपाली भड़क जाती हैं। इस वजह से लव को सभी अकेला छोड़ देते हैं और लव का साथ स्काउट देते हैं। हालांकि, आधी रात को लव आम्रपाली के पास जाती हैं और दोनों के बीच सब ठीक हो जाता है। अगले दिन लव अमन के लग्जरी राशन में से चीजें चुरा लेती हैं और सबको खिलाती हैं।

      घरवालों के बीच हुई रैंकिंग

      अगले दिन बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स को एक टास्क देते हैं, जिसमें उन सभी 10 कंटेस्टेंट्स को 1 से 10 तक रैंकिंग देनी है, जिनके पास दोनों लाइफलाइन है। इस टास्क में भी काजी को सभी पहले नंबर पर रखते हैं और टास्क जैसे ही आगे बढ़ता है तो लव अमन की लड़ाई हो जाती है। इसके बाद लव अरिश्फा भी भिड़ जाती हैं। इस टास्क में रीति को नंबर 9 और ईशा को नंबर 10 पर रखा जाता है और इस वजह से दोनों की एक-एक लाइफलाइन छीन ली जाती है। इस वजह से ईशा काफी रोती हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article