UP Police Constable Admit Card 2024 Download, Sarkari Result: यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में अब गिनती के दिन बाकी हैं। ऐसे में अभ्यर्थी लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड कब (UP Police Constable Admit Card) जारी होगा? बता दें उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड किसी भी वक्त परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर (UP Police Constable Admit Card 2024 Download) सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि आज शाम तक या फिर कल एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
UP Police Constable Exam Date: कब होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा
बता दें इस बार 23 अगस्त, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित है। फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। ध्यान रहे परीक्षा हॉल में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।UP Police Constable Exam: कुल इतने पदों पर वैकेंसी
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 60,244 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां अनारक्षित वर्ग (General Category) के लिए 14102 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 12,650 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 1204 और ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 16264 पद आरक्षित हैं। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।UP Police Constable Admit Card 2024 Download
- सबसे पहले uppbpb की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP Police Constable Admit Card 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UP Police Constable Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
- पिता का नाम (Fathers Name)
- पंजीकरण संख्या (Registration Number)
- परीक्षा केंद्र का नाम (Exam Centre Name)
- परीक्षा केंद्र के शहर का नाम (Exam Centre Address)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)
- हस्ताक्षर (Signature)
