एजुकेशन

UP Police Bharti 2023: बड़ी खबर! यूपी पुलिस ने जारी किया 60000+ पदों को भरने के लिए डिटेल नोटिफिकेशन, तुरंत करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2023, 01:30 PM IST

UP Police Bharti 2023: इंतजार हुआ खत्म! आखिरकार उत्तर प्रदेश में होने वाली 60000 से ज्यादा पुलिस भर्ती के लिए डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, यूपी पुलिस भर्ती 2023 के उम्मीदवार यहां से पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

यूपी पुलिस ने जारी किया 60000+ पदों को भरने के लिए डिटेल नोटिफिकेशन

UP Police Bharti 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी खबर आ गई है। आखिरकार उत्तर प्रदेश में होने वाली 60000 से ज्यादा पुलिस भर्ती के लिए डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, यूपी पुलिस भर्ती 2023 के उम्मीदवार यहां से पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।

राज्य के उम्मीदवार लंबे समय से इस पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, आखिरकार यूपी पुलिस ने आगामी भर्तियों का पदवार ब्योरा जारी कर दिया। इस भर्ती अभियान के जरिये केवल पुलिस कांस्टेबल भर्ती नहीं की जाएगी, बल्कि सब इंस्पेक्टर समेत अन्य पदों को भी भरा जाएगा।

62424 पदों पर होगी पुलिस भर्ती

कुल 62424 पद भरे जाएंगे, इसके लिए परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा किया जाएगा। इस बंपर वैकेंसी के लिए केवल पोस्टवाइज डिटेलिंग की गई है, यानी कौन से पद भरे जाएंगे व किस पद पर कितनी नियुक्तियां की जाएंग्गी।

कांस्टेबल के भरे जाएंगे सबसे ज्यादा 52699 पद

हिंदुस्तान के हवाले से, यूपी पुलिस भर्ती 2023 के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस में 2469 सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों, 52699 कांस्टेबल एवं समकक्ष पदों, 2430 रेडियो संवर्ग, 545 लिपिक संवर्ग, 927 कंप्यूटर ऑपरेटर/ प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया विभिन्न स्तरों पर भर्ती की जाएगी।

up police bharti  detail notification

यूपी पुलिस भर्ती विस्तृत अधिसूचना

सिफारिश से नहीं मिलेगी नौकरी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि वर्तमान में यूपी पुलिस में 62000 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है। ये भर्तियां भी पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ शुचितापूर्ण ढंग से संचालित कराई जाएंगी। नव चयनित 1148 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके यह भर्ती प्रक्रिया चल रही है। किसी भी स्तर पर सिफारिश की कोई गुंजाइश नहीं होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article