UP PCS Mains Exam Date 2023: संघ लोक सेवा आयोग के मेन्स परीक्षा का शेड्यूल जारी होने के बाद, यूपीपीएससी मेन्स परीक्षा की तारीख में टकराव ने अभ्यर्थियों को चिंतित कर (UP PCS Mains Exam Date) दिया था। वहीं अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस मेंस परीक्षा को री शेड्यूल कर दिया है। मेंस परीक्षा पहले 23 सितंबर को निर्धारित थी, लेकिन अब यह परीक्षा 26 से 29 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएगी।
आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि, संयुक्त राज्य उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2023 से टकराव के कारण यूपी पीसीएस मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। प्रीलिम्स में सफल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिवाइज्ड शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
