UP NEET UG Round 3 Counselling 2025 Date Extended: उत्तर प्रदेश नीट यूजी 2025 राउंड 3 काउंसलिंग को लेकर बड़ी (UP NEET UG Counselling 2025) खबर है। डायरेक्टेट जनरल ऑफ मेडिकल एजुकेशन उत्तर प्रदेश ने नीट यूजी 2025 राउंड 3 काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा (UP NEET UG Counselling) दी है। अब अभ्यर्थी 13 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यहां पहले रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर थी।
UP NEET UG Round 3 Counselling 2025: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 च्वाइस फिलिंग
रिवाइज्ड शेड्यूल के मुताबिक अभ्यर्थी 14 अक्टूबर 2025 दोपहर 2 बजे से अपनी पसंद के कोर्स का विकल्प चुन सकते हैं। उम्मीदवारों को यह प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2025 सुबह 11 बजे तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
UP NEET UG Round 3 Seat Allotment Result 2025: कब जारी होगा सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट
यूपी नीट यूजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 18 या 19 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। ध्यान रहे यहां अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने और कॉलेज में एडमिशन लेने की प्रक्रिया 24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक होगी।
UP NEET UG Round 3 Counselling 2025: राउंड 3 के लिए डॉक्यूमेंट्स
बता दें यूपी नीट यूजी राउंड 3 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सभी डॉक्यूमेंट्स और सिक्योरिटी अमाउंट समय पर जमा करना जरूरी होगा। यहां मेरिट लिस्ट और सीट अलॉटमेंट के बाद ही एडमिशन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।
