Advanced English Learning: भागदौड़ भरी आधुनिक जीवनशैली और कॉर्पोरेट संस्कृति में अक्सर कुछ ऐसे नए शब्दों और मुहावरों का इस्तेमाल होता है, जो हमारी मानसिक स्थिति या आदतों को बयां करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया और वर्क प्लेस पर अंग्रेजी का एक नया टर्म तेजी से चर्चा में है, जिसे 'Weekend Brain' (वीकेंड ब्रेन) कहा जाता है। सुनने में यह शब्द भले ही बेहद साधारण लगे, लेकिन यह मानव मनोविज्ञान और हमारे वीकेंड के व्यवहार से जुड़ा एक बहुत ही रोचक पहलू है। लेकिन सही मायनों में इसका अर्थ क्या है और वीकेंड ब्रेन किन तरह के लोगों और परिस्थियों में इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो आइए आज आपको 'Weekend Brain' का असल अर्थ क्या है, यह किन लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इसका हमारी दिनचर्या पर क्या असर पड़ता है आदि के बारे में जानते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - इंग्लिश में 'Monkey Brain' का क्या अर्थ है? जानें मनोविज्ञान में इसका इस्तेमाल और इसके लक्षण
'Weekend Brain' का वास्तविक अर्थ क्या है?
सरल शब्दों में कहें तो 'Weekend Brain' व्यक्ति की उस मानसिक स्थिति को कहा जाता है जो वीकेंड (शनिवार और रविवार) आते ही एक्टिव हो जाती है। पूरे हफ्ते ऑफिस के काम, डेडलाइन, मीटिंग और जिम्मेदारियों में उलझा रहने वाला यह छोटा-सा दिमाग जैसे ही वीकेंड के करीब पहुंचता है, वह अपने सभी तनावों को भूलकर आराम और मौज-मस्ती के मोड में चला जाता है। इसके अलावा पूरे हफ्ते काम के बीच वीकेंड का बेसब्री से इंतजार करने वाले लोगों को भी वीकेंड ब्रेन कहा जा सकता है। इस दौरान व्यक्ति का ध्यान अपने काम से पूरी तरह हट जाता है और वह केवल वीकेंड की प्लानिंग, घूमने-फिरने, पार्टी करने या सोने के बारे में सोचने लगता है। कई बार इस स्थिति को 'दिमाग का सुस्त हो जाना' या 'काम से पूरी तरह डिस्कनेक्ट हो जाना' भी कहा जाता है।
किन लोगों के लिए और कब किया जाता है इस शब्द का इस्तेमाल?
यह टर्म मुख्य रूप से निम्नलिखित प्रकार के लोगों और परिस्थितियों के लिए इस्तेमाल की जाती है -
कॉर्पोरेट कर्मचारी और प्रोफेशनल्स - जो लोग पूरे हफ्ते सोमवार से शुक्रवार, 9 से 5 की सख्त नौकरी या भारी वर्कलोड में फंसे रहते हैं, शुक्रवार शाम होते ही उनके लिए कहा जाता है कि उनका 'Weekend Brain' ऑन हो चुका है।
छात्र और विद्यार्थी - वे छात्र जो पूरे हफ्ते असाइनमेंट और परीक्षाओं की तैयारी में तनाव में रहते हैं और वीकेंड आते ही पढ़ाई से अपना नाता तोड़कर पूरी तरह रिलैक्स मोड में चले जाते हैं।
शुक्रवार दोपहर के बाद का सुस्त व्यवहार - जब ऑफिस में शुक्रवार को दोपहर के बाद कर्मचारी किसी भी नए प्रोजेक्ट पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते और केवल वीकेंड की छुट्टियों के सपने देखने लगते हैं, तो इस वीकेंड ब्रेन कहा जाता है।
वर्क के चील मोड - वर्क मोड से कुछ ही मिनटों में रिलेक्स मोड में जाने वाले लोगों के लिए वीकेंड ब्रेन शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - इंग्लिश के फ्रेज 'Whats the ETA?' का क्या अर्थ है? जानें इसका इस्तेमाल करने का सही तरीका और मौके
क्या 'Weekend Brain' फायदेमंद है या नुकसानदायक?
हल्का-फुल्का 'Weekend Brain' होना एक अच्छी बात है, क्योंकि यह हफ्तेभर के मानसिक तनाव को कम करके दिमाग को रीचार्ज करने का मौका देता है। यदि यह स्थिति बहुत ज्यादा बढ़ जाए, तो सोमवार को दोबारा काम पर लौटना बहुत मुश्किल हो जाता है, जिसे 'Monday Blues' कहा जाता है। इसलिए संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है ताकि आराम के साथ-साथ आपकी मानसिक उत्पादकता भी बनी रहे।
