एजुकेशन

TN Board Time Table 2027: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, मार्च में शुरू होंगी परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल

Tamil Nadu Board Exam Time Table 2027: तमिलनाडु बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। तमिलनाडु के सरकारी परीक्षा निदेशालय (DGE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है।

Image

तमिलनाडु बोर्ड डेट शीट 2027

Tamil Nadu Board Exam Time Table 2027: तमिलनाडु बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। तमिलनाडु के सरकारी परीक्षा निदेशालय (DGE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसमें कक्षा 10वीं की एसएसएलसी परीक्षा, कक्षा 12वीं की सार्वजनिक परीक्षा और कक्षा 11वीं के पुराने पाठ्यक्रम के तहत बकाया परीक्षा यानी एरियर एग्जाम की तारीखें शामिल हैं। विद्यार्थी विषयवार परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

डेट शीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in पर जाएं। होमपेज पर एसएसएलसी या हायर सेकेंडरी परीक्षा से संबंधित लिंक खोलें। इसके बाद कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं या कक्षा 11वीं एरियर परीक्षा की डेटशीट चुनें। पीडीएफ डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें। विद्यार्थियों को सलाह है कि परीक्षा की तारीख, विषय और निर्देशों की जांच करने के बाद अपनी तैयारी की समय-सारणी बनाएं और किसी भी बदलाव के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।

10वीं की परीक्षा 17 मार्च से

कक्षा 10वीं यानी एसएसएलसी की सार्वजनिक परीक्षाएं 17 मार्च 2027 से शुरू होकर 12 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 19 फरवरी से 26 फरवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम में तमिल और अन्य भाषा विषयों के बाद अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों की परीक्षाएं निर्धारित की गई हैं।

3 मार्च से शुरू होगी 12वीं की परीक्षा

जारी शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च 2027 से शुरू होंगी और 29 मार्च 2027 तक चलेंगी। इससे पहले प्रैक्टिकल परीक्षाएं 8 फरवरी से 18 फरवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी।

कक्षा 11वीं के एरियर एग्जाम का शेड्यूल भी जारी

तमिलनाडु बोर्ड ने कक्षा 11वीं के उन विद्यार्थियों के लिए भी परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है, जिन्हें पुराने पाठ्यक्रम के तहत एरियर परीक्षा देनी है। ये परीक्षाएं 5 मार्च से 1 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी। यह शेड्यूल नियमित कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के बजाय पात्र एरियर अभ्यर्थियों के लिए है। इसलिए उम्मीदवार डेटशीट डाउनलोड करते समय यह सुनिश्चित करें कि वे सही परीक्षा कार्यक्रम देख रहे हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article