एजुकेशन

AP Teacher Recruitment 2026: आंध्र प्रदेश में 2,721 पदों पर शिक्षक भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी: जानिए योग्यता, पद विवरण और आवेदन प्रक्रिया

AP Teacher Recruitment 2026: आंध्र प्रदेश में टीजीटी से लेकर एसटीजी तक विभिन्न पदों पर टीचरों की भर्ती निकाली गई है। इसके लिए एक शॉर्ट नोटिस भी जारी कर दिया गया है

Image

AP Teacher Recruitment 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

AP Teacher Recruitment 2026: सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आंध्र प्रदेश से एक बेहद बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। आंध्र प्रदेश सरकार के स्कूली शिक्षा विभाग ने जिला चयन समिति (DSC) के माध्यम से विभिन्न सरकारी, स्थानीय निकाय और मॉडल स्कूलों में कुल 2,721 पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत सामान्य शिक्षण पदों के साथ-साथ स्पेशल एजुकेशन, प्रिंसिपल, PGT और TGT जैसे कई महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा। आइए आपको भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी दें।

आंध्र प्रदेश शिक्षक भर्ती हाइलाइट्स

भर्ती संस्थास्कूली शिक्षा विभाग, आंध्र प्रदेश
कुल पदों की संख्या2,721 पद
पद का नामस्कूल असिस्टेंट (SA), सेकेंडरी ग्रेड टीचर (SGT), भाषा पंडित (Language Pandit) और स्पेशल एजुकेशन टीचर
आवेदन का मोडऑनलाइन (आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से)
नौकरी का स्थानआंध्र प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइटapdsc.apcfss.in/schooledu.ap.gov.in

पद का नाम रिक्त पदों की संख्या

पद का नामरिक्त पदों की संख्या
सेकेंडरी ग्रेड टीचर (SGT)1,205
स्कूल असिस्टेंट (SA)906
सेकेंडरी ग्रेड टीचर (विशेष शिक्षा)200
स्कूल असिस्टेंट (विशेष शिक्षा)150
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT)113
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT)81
फिजिकल एजुकेशन टीचर (PET)34
प्रधानाचार्य (Principal)30
फिजिकल डायरेक्टर2
कुल योग2,721 पद

इनमें से 2,111 पद सामान्य सरकारी व स्थानीय निकाय (जिला/मंडल परिषद और नगर पालिका) स्कूलों के लिए हैं, 350 पद विशेष शिक्षा के लिए और 260 पद अन्य शैक्षणिक समितियों व सोसायटियों के अंतर्गत हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

- SGT पदों के लिए के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 50% अंकों के साथ 12वीं (इंटरमीडिएट) तथा डीएलएड या डीएड का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

- स्कूल असिस्टेंट पदों के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ बी.एड (B.Ed) होना आवश्यक है।

- भर्ती के लिए आवेदन करने वाले भ्यर्थियों का एपी टीईटी पास होना अनिवार्य है।

- न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 44 वर्ष निर्धारित की जा सकती है।

- आरक्षित वर्गों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्लूडी उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण टिप्स

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर तक विस्तृत अधिसूचना जारी हो सकती है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया की तिथियों की जानकारी मिलेगी, जिससे आप आवेदन और परीक्षा की डेट आदि के बारे में बेहतर तौर पर जान पाएंगे। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें बता दें कि एग्जाम CBT मोड में होगा, इसलिए अभी से मॉक टेस्ट का अभ्यास शुरू कर दें और पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों (PYQs) को हल करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article