एजुकेशन

UP NEET UG Counselling 2024: यूपी में नीट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कल से, इस दिन आएगा रिजल्ट

UP NEET UG Counselling Registration: टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट यूजी काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए NEET UG Counselling की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस कल यानी 20 अगस्त से शुरू हो जाएगी

Image

UP NEET UG काउंसलिंग की तारीख

Photo : iStock

UP NEET UG Counselling 2024 Registration: यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस कल यानी 20 अगस्त से शुरू हो जाएगी। यूपी नीट काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी 20 अगस्त से 24 अगस्त 2024 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जाना होगा। उत्तर प्रदेश स्टेट कोटा की सीटों पर प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय नीट यूजी काउंसिलिंग 2024 प्रक्रिया शुरू होने वाली है। नीट यूजी काउंसलिंग में आवेदन से पहले पूरा शेड्यूल यहां देख सकते हैं।

UP NEET UG Counselling Schedule

  • पहले चरण में उम्मीदवारों को स्टेट मेरिट के लिए रजिस्ट्रेशन (REGISTRATION FOR STATE MERIT) करना होगा।
  • दूसरे चरण में PAY REGISTRATION FEE पर क्लिक करके निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
  • तीसरे चरण में PAY SECURITY MONEY पर क्लिक करके सिक्योरिटी मनी भरनी होगी।
  • चौथे चरण में उम्मीदवारों को CHOICE FILLING & LOCKING करना होगा।
  • अंत में आखिरी चरण में RESULT जारी होगा जहां आप इस पर क्लिक करके रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।

इन तारीखों का रखें ध्यान

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एंड डॉक्यूमेंट अपलोड करने की तारीख- 20 से 24 अगस्त 2024
  • रजिस्ट्रेशन फीस और रिजर्व फीस जमा करने की तारीख- 20 से 24 अगस्त 2024
  • मेरिट लिस्ट घोषित होने की तारीख- 24 अगस्त 2024
  • ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग की तारीख- 24 से 29 अगस्त 2024
  • सीट आवंटन का रिजल्ट घोषित करने की तारीख- 30 अगस्त 2024
  • आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा प्रवेश लेने की तारीख- 31 अगस्त से 5 सितंबर 2024 तक

कितनी है फीस?

यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 2000 रुपये तय किया गया है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जा सकेगा। धरोहर धनराशि राजकीय क्षेत्र की सीटों के लिए 30 हजार रुपये, निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज की सीट के लिए 2 लाख रुपये और निजी क्षेत्र के डेंटल कॉलेज हेतु 1 लाख रुपये निर्धारित है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article