एजुकेशन

UP NEET UG Counselling 2024: यूपी में बढ़ी MBBS की 700 सीटें, काउंसलिंग 20 अगस्त से होगी शुरू

UP NEET UG Counselling 2024 MBBS Admission: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (DMET), उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2024) काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्राधिकरण 20 अगस्त से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। उम्मीदवार यूपी नीट की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन करें।

Image

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग

Photo : iStock

UP NEET UG Counselling 2024 MBBS Admission: उत्तर प्रदेश के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (DMET), उत्तर प्रदेश की तरफ से NEET UG 2024 के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी हो गया है। उम्मीदवार यूपी नीट की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन करें।

शेड्यूल के मुताबिक, यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त दोपहर 2 बजे तक है। प्राधिकरण 24 अगस्त को मेरिट लिस्ट घोषित करेगा और विकल्प भरने की प्रक्रिया 24 अगस्त से 29 अगस्त तक शुरू होगी। यूपी एनईईटी पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 30 अगस्त को घोषित किया जाएगा।

NEET UG Counselling Schedule: इन तारीखों का रखें ध्यान

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और दस्तावेजों को अपलोड करने की तारीख: 20 से 24 अगस्त तक
  • रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी मनी का भुगतान: 20 से 24 अगस्त तक
  • मेरिट लिस्ट की घोषणा: 24 अगस्त
  • चॉइस फाइलिंग: 24 अगस्त से 29 अगस्त
  • सीट अलॉटमेंट की घोषणा: 30 अगस्त
  • अलॉटमेंट लेटर एंड एडमिशन: 31 अगस्त से 5 सितंबर

जाति प्रमाण पत्र के लिए नियम

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) जैसी आरक्षित श्रेणियों से संबंधित छात्रों को निर्धारित प्रारूप में रजिस्ट्रेशन समय के दौरान जाति प्रमाण पत्र जमा करना होगा। इसके अलावा ऐसे उम्मीदवारों को 1 अप्रैल या उसके बाद सक्षम प्राधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित जाति प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा।

बढ़ गई MBBS की सीटें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर 13 में से सात नए मेडिकल कॉलेजों की मान्यता को एनएमसी पहले ही हरी झंडी दे चुका है। इसके अलावा कानपुर देहात व ललितपुर के मेडिकल कॉलेजों की सीटें भी 50 से 100 किए जाने के लिए अपील की गई है। यदि नये कॉलेजों को मान्यता और दो कॉलेजों में सीटें बढ़ जाती हैं तो प्रदेश में एमबीबीएस की 700 सीटें और बढ़ जाएंगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article