एजुकेशन

UP ITI 1st Allotment Result 2024: यूपी आईटीआई एडमिशन के लिए पहली लिस्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UP ITI Admission 1st Allotment Result 2024: उत्तर प्रदेश के आईटीआई कॉलेज में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए काम की खबर है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश की तरफ से UP ITI Admission के लिए सीट अलॉटमेंट की पहली लिस्ट जारी हो गई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस साल ITI College में एडमिशन के लिए प्रवेश के लिए आवेदन किए हैं वो रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

UP ITI Seat Allotment Result

UP ITI Admission 1st Allotment Result 2024: राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश की तरफ से UP ITI Admission के लिए सीट अलॉटमेंट की पहली लिस्ट जारी हो गई है। उत्तर प्रदेश के आईटीआई कॉलेज में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस साल ITI College में एडमिशन के लिए प्रवेश में आवेदन किए हैं वो रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी।

यूपी आईटीआई एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 4 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया था। अब इसका रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

UP ITI Admission Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- scvtup.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर News Notification के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर UP ITI Admission 1st Allotment Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Govt या Private ITI के ऑप्शन पर जाएं।
  • अपनी डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ से रिजल्ट चेक करें।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UP ITI Admission 1st Allotment Result 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

UP ITI Admission की पहली लिस्ट

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के कुछ दिनों बाद यूपी आईटीआई प्रथम मेरिट सूची परिणाम 2024 यूपी आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। यूपी आईटीआई प्रवेश 2024 के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर लगातार जांच करते रहना होगा।

जिन छात्रों को यूपी आईटीआई की सूची में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अपने आवंटित सरकारी और निजी आईटीआई में जाना आवश्यक है। प्रवेश पूरा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त, 2024 है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article